पुणे में शिवसेना कमजोर होने पर संजय राऊत का भाजपा पर आरोप, बोले- यही है ‘कातिल’
Sanjay Raut Allegation On BJP For Shivsena Decline: पुणे में शिवसेना की घटती ताकत पर संजय राऊत ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी को कमजोर करने के पीछे भाजपा की रणनीति जिम्मेदार है।
- Written By: अपूर्वा नायक
संजय राउत ने बीजेपी पर बोला हमला (फोटो क्रेडिट-X)
Sanjay Raut Allegation On BJP: पुणे महानगरपालिका में कभी मजबूत पकड़ रखने वाली शिवसेना की स्थिति अब काफी कमजोर हो गई है। एक समय में बड़ी संख्या में नगरसेवक रखने वाली पार्टी अब केवल एक प्रतिनिधि तक सीमित रह गई है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
इस मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अगर पूछा जाए कि पुणे में शिवसेना को कमजोर करने के पीछे कौन जिम्मेदार है, तो इसका सीधा जवाब भारतीय जनता पार्टी है।
‘विरोधियों को तोड़ने की राजनीति’ का आरोप
राऊत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी राजनीति का तरीका विरोधी दलों को तोड़ना, उन्हें अपने पक्ष में करना और दबाव बनाना है। उन्होंने इसे एक योजनाबद्ध रणनीति बताते हुए कहा कि इसी के कारण शिवसेना की ताकत में गिरावट आई है।
सम्बंधित ख़बरें
माजलगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव
महाराष्ट्र की नई AI नीति को मंजूरी, 10 हजार करोड़ निवेश और 1.5 लाख नौकरियों का लक्ष्य
रिक्शा-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने में सरकार करेगी मदद, कैबिनेट में जारी की गई गाइड पुस्तिका
भंडारा में 15 मई तक धारा 37 लागू, हथियार और जुलूस पर प्रतिबंध, त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन सख्त
30 से 1 नगरसेवक तक सिमटी पार्टी
उन्होंने बताया कि पुणे मनपा में पहले शिवसेना के करीब 30 नगरसेवक थे, लेकिन वर्तमान में यह संख्या घटकर सिर्फ एक रह गई है। राऊत के अनुसार, यह सामान्य राजनीतिक बदलाव नहीं बल्कि एक सुनियोजित प्रक्रिया का परिणाम है।
ये भी पढ़ें :- माजलगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव
देशभर में दिख रही राजनीतिक प्रवृत्ति
राऊत ने आगे कहा कि इस तरह की राजनीति केवल पुणे तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंताजनक बताया और विपक्षी दलों के सामने बड़ी चुनौती बताया।
