400 करोड़ की परियोजना से बदलेगा Pune Railway Station, स्काईवॉक और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
Pune Railway Station के यार्ड रीमॉडलिंग और पुनर्विकास कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। नए प्लेटफॉर्म, स्काईवॉक और आधुनिक सुविधाओं के साथ यह परियोजना यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा अनुभव देने वाली है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे रेलवे स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Railway Station Redevelopment Project: शहर के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शामिल पुणे रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से प्रस्तावित यार्ड रीमॉडलिंग और स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का काम अब जमीन पर उतर चुका है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नए प्लेटफॉर्म नंबर 11 और 12 के निर्माण के साथ गु शेड क्षेत्र में पुराने ट्रैक हटाने का कार्य तेजी से शुरू हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दो नये आइलैंड प्लेटफॉर्म 9/10 और 11/12 बनाए जा रहे हैं।
प्लेटफॉर्म 11/12 की लंबाई 600 मीटर और चौड़ाई 13 मीटर होगी, जबकि प्लेटफॉर्म 9/10, 750 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा। इन प्लेटफॉर्म्स पर सर्कुलेटिंग एरिया, पानी की सुविधा और शौचालय ब्लॉक जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे बाईपास भूमि मुआवजा विवाद: कोर्ट के आदेश पर PWD कार्यालय से कंप्यूटर-प्रिंटर जब्त
Pune Water Supply: वाघोली की 230 करोड़ जल योजना पर सवाल, पानी का कोटा मंजूर हुए बिना अंतिम चरण में पहुंचा काम
अमित शाह के पुणे दौरे से पहले सियासी संग्राम: कांग्रेस ने किया काले झंडे दिखाने का ऐलान, BJP ने दी सीधी चुनौती
Pune Waste Management: पुणे मनपा में 4,500 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रस्ताव पर बवाल, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
Pune Railway Station पर अलग एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनेगें
यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए इन नए प्लेटफॉर्म्स के लिए अलग एंट्री और एग्जिट प्वाइंट प्रस्तावित हैं, जो संगम पार्क रेलवे कॉलोनी और राजा बहादुर मोतीलाल रोड की ओर से होंगे। इससे स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम होगा।
Pune Railway Station Project में कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। एक 6 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज प्लेटफॉर्म (एफओबी) 7/8 को 9/10 और 11/12 से जोड़ेगा, जबकि प्लेटफॉर्म 1 से 6 के लिए आधुनिक स्काईवॉक की योजना बनाई गई है।
ये भी पढ़ें :- Pune Municipal Corporation प्रभाग समितियों पर भाजपा का दबदबा, 15 में से 13 पर कब्जा तय
शौचालयों का होगा नवीनीकरण
- यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक लाइटिंग, सीसीटीवी, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और पब्लिक इंफॉर्मेशन सिस्टम लगाए जाएंगे। साथ ही नये बुकिंग ऑफिस, वेटिंग एरिया और अन्य यात्री सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
- इसके अलावा, ड्रेनेज सिस्टम सुधार, प्लेटफॉर्म सरफेसिंग, पेंटिंग, शौचालयों का नवीनीकरण, नई पाइपलाइन और जल आपूर्ति व्यवस्था जैसे बुनियादी कार्य भी किए जा रहे हैं, करीब 400 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना पुणे स्टेशन की परिचालन क्षमता बढ़ाने और यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
