पुणे रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक, 42 ट्रेनें रद्द और 25 के बदले रूट

Pune Railway Cancelled Trains List: 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सेंट्रल रेलवे का 16 दिनों का मेगा ब्लॉक। हडपसर-घोरपड़ी तीसरी लाइन काम के चलते 42 ट्रेनें रद्द, 25 के रूट बदले और कई शॉर्ट-टर्मिनेट।
pune rail mega block 42 trains cancelled 25 diverted routes
पुणे रेलवे मेगा ब्लॉक (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Rail Mega Block: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल रेलवे पुणे क्षेत्र में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक करीब 16 दिनों का मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक लेने जा रहा है।

इस दौरान 42 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी, जबकि 25 ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। इसके अलावा कई ट्रेनों को रास्ते में ही टर्मिनेट किया जाएगा या उनका शुरुआती स्टेशन बदला जाएगा।

लंबी दूरी की ट्रेनों पर असर

इस मेगा ब्लॉक का असर लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ पुणे-दौंड, पुणे-लोनावला लोकल और DEMU सेवाओं पर भी पड़ेगा। ऐसे में पुणे, हडपसर, दौंड, लोनावला और आसपास के इलाकों से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का ताजा रनिंग स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।

क्यों लिया जा रहा है,मेगा ब्लॉक?

सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, हडपसर और घोरपड़ी के बीच तीसरी रेल लाइन को चालू करने के लिए यह बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान पुणे और हडपसर यार्ड में इंजीनियरिंग, सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन और ओवरहेड इक्विपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे। कार्य के दौरान कुछ रेल लाइनें उपलब्ध नहीं रहेंगी। इसी वजह से ट्रेनों के संचालन में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

42 ट्रेनें रहेंगी रद्द

मेगा ब्लॉक के दौरान अलग-अलग तारीखों पर कुल 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से,12169 पुणे-सोलापुर और 12170 सोलापुर-पुणे 19 से 23 सितंबर और 3-4 अक्टूबर, 12116, 12115, 12114 और 12113: निर्धारित तारीखों पर रद्द,

11041 और 11042: निर्धारित तारीखों पर रद्द, 22105, 22106, 11007, 11008, 11029, 11030,

12127, 12128, 12157, 12158, 11423 और 11424 समेत कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।

यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है, क्योंकि सभी ट्रेनें पूरे 16 दिनों के लिए रद्द नहीं हैं।

19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहने वाली ट्रेनें

पुणे लोकल और DEMU सेवाओं पर भी असर

मेगा ब्लॉक का सीधा असर लोकल और DEMU यात्रियों पर भी पड़ेगा। पुणे-दौंड सेक्शन में 71407 और 71408 पुणे-दौंड DEMU 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। 71411, 71412, 71404, 71405, 71401, 71402, 71413, 71419 और 71420 अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी।

वहीं पुणे-लोनावला सबअर्बन सेवाओं में 99812, 99818, 99813, 99820 और 99821 ट्रेनें 4 अक्टूबर को रद्द रहेंगी। इसके अलावा 71441 और 71442 अहमदनगर-बीड़ DEMU 5 अक्टूबर को नहीं चलेंगी।

25 ट्रेनों का बदलेगा रूट

ब्लॉक के दौरान करीब 25 ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा।

12221 पुणे-हावड़ा 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को डायवर्ट रूट से चलेगी।

वहीं 12222 हावड़ा-पुणे 3 अक्टूबर को मनमाड-इगतपुरी-कल्याण- पनवेल-कर्जत-लोणावला होते हुए पुणे पहुंचेगी।

pune rail mega block 42 trains cancelled 25 diverted routes
मुंबई: गणेशोत्सव में फूलों के दाम बढ़ने के आसार, दादर मंडी में मांग बढ़ी,बारिश व बीएमसी कार्रवाई से पड़ेगा असर

चेन्नई जाने वाली ट्रेन भी डायवर्ट

22159 CSMT-MGR चेन्नई सेंट्रल 19 से 23 सितंबर और 4 अक्टूबर को कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड रूट से चलेगी। सतारा-दादर ट्रेन का रूट बदलेगा,11028 सतारा-दादर 3 अक्टूबर को सतारा-जेजुरी-पुणे-लोणावला मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन सतारा से रात 10:30 बजे रवाना होगी।

कई ट्रेनें रास्ते में ही होंगी टर्मिनेट

मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य तक नहीं ले जाया जाएगा। उन्हें रास्ते के स्टेशनों पर ही समाप्त किया जाएगा। कुछ ट्रेनों को उनके सामान्य शुरुआती स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से चलाया जाएगा।

  • 22944 इंदौर-दौंड: 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खड़की में टर्मिनेट होगी।

  • 22943: 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खड़की से दोपहर 3:40 बजे चलेगी।

  • 20495 जोधपुर-हडपसर: निर्धारित तारीखों पर खड़की में समाप्त होगी।

  • 20496: खड़की से शाम 7:40 बजे रवाना होगी।

  • 17014 काजीपेट-हडपसर: कुछ तारीखों पर दौंड तक चलेगी, जबकि 3 अक्टूबर को इसका सफर कुर्डुवाडी तक सीमित रहेगा।

  • 17013: 4 अक्टूबर को कुर्डुवाडी से चलेगी।

इसके अलावा 12158, 11026, 22846, 22172 और 20162 जैसी ट्रेनें भी अलग-अलग तारीखों पर दौंड में ही समाप्त होंगी।

वहीं 12157, 11025, 22845 और 22171 जैसी ट्रेनें दौंड से शुरू होंगी। इनमें 22845 दौंड से सुबह 11:52 बजे और 22171 शाम 4:15 बजे रवाना होगी।

pune rail mega block 42 trains cancelled 25 diverted routes
बीजेपी छोड़ने पर ही विलय संभव! रोहित पवार की शर्त से NCP विलय की चर्चा फिर तेज

इन ट्रेनों का शुरुआती स्टेशन भी बदलेगा

कुछ सेवाओं को उनके सामान्य स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशनों से चलाया जाएगा। इनमें 12939- खड़की से शाम 5:35 बजे, 12493 खड़की से सुबह 11:10 बजे,11425-जेजुरी से

20674- सतारा से 99814 और 99824- शिवाजीनगर से चलने वाली सेवाएं शामिल हैं।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

अगर आप पुणे स्टेशन, हडपसर, दौंड, लोनावला या आसपास के स्टेशनों से इस अवधि में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक करें। सिर्फ ट्रेन नंबर और निर्धारित समय देखकर स्टेशन न निकलें। मेगा ब्लॉक के कारण आपकी ट्रेन रद्द हो सकती है या दूसरे रूट से चल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com