पुणे के पुरंदर में बनेगा बड़ा आईटी पार्क, 572 हेक्टेयर में विकसित होगी परियोजना
Purandar Tehsil में लगभग 572 हेक्टेयर क्षेत्र में आईटी पार्क बनाने का प्रस्ताव सामने आया है। इस परियोजना का उद्देश्य आईटी कंपनियों को दूसरे राज्यों में जाने से रोकना है।
- Written By: अपूर्वा नायक
उदय सामंत (सौजन्य-फाइल फोटो )
Pune Purandar IT Park Project: पुणे जिले में आईटी कंपनियों के दूसरे राज्यों में जाने को रोकने और जिले में नए औद्योगिक अवसर पैदा करने के उद्देश्य से पुरंदर तहसील में लगभग 572 हेक्टेयर (करीब डेढ़ हजार एकड़) क्षेत्र में आईटी पार्क बनाने का प्रस्ताव आगे बढ़ा है।
इस संबंध में औद्योगिक मंत्री उदय सामंत ने विधानसभा में आधिकारिक घोषणा की। यह घोषणा उन्होंने विधायक विजय शिवतारे द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में की। वर्तमान में मुंबई में चल रहे विधानमंडल के बजट सत्र में पुरंदर आईटी पार्क का मुद्दा चर्चा में आया।
इस अवसर पर उद्योग राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक ने बताया कि पुणे में बढ़ती ट्रैफिक जाम और अन्य समस्याओं के कारण कुछ आईटी कंपनियां दूसरे राज्यों में स्थानांतरित हो रही हैं। इसलिए पुरंदर-हवेली के विधायक विजय शिवतारे द्वारा पुरंदर में आईटी पार्क बनाने की मांग उचित और दूरदर्शी है। इस परियोजना के लिए 3 अप्रैल 2025 को उद्योग मंत्री उदय सामंत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जांच समिति की रिपोर्ट के बाद ही होगी एट्रोसिटी केस में गिरफ्तारी
आगे भी करेंगे फॉलो-अप : शिवतारे
इस घोषणा के बाद विधायक विजय शिवतारे ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुरंदर तहसील में आईटी पार्क लगाने का मार्ग अब साफ हो गया है और इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द ही लागू करने के लिए वे आगे भी लगातार फॉलो अप करेंगे। यदि पुरंदर में प्रस्तावित आईटी पार्क वास्तविकता बनता है, तो स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
