इंद्रनील नाईक का मास्टरस्ट्रोक! सप्ताह में दूसरी बड़ी सौगात, MIDC के बाद पुसद की सड़कों के लिए 42 करोड़ मंजूर

Pusad Budget 2026-27: पुसद के लिए बजट में बड़ी सौगात! सड़कों और पुलों के लिए ₹42 करोड़ मंजूर। राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक के प्रयासों से पुसद का बदलेगा नक्शा। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Maharashtra Budget 2026-27: ₹42 Crore sanctioned for Pusad roads and bridges. Minister Indranil Naik's efforts bring relief to rural and state highways.
यवतमाल न्यूज
Published on
Updated on

Pusad MIDC Funding: राज्य का वर्ष 2026-27 का बजट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा में प्रस्तुत किया। यह बजट राज्य के सभी वर्गों को न्याय देने वाला, विकास को गति देने वाला तथा किसान, महिला, युवा और उद्योग क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने वाला आशावादी बजट माना जा रहा है। इस बजट में पुसद विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण निधि मंजूर की गई है।

राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक के सतत प्रयासों के कारण पुसद तालुका के राज्य मार्ग, जिला मार्ग तथा ग्रामीण सड़कों और उन पर बनने वाले पुलों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इस निधि से पुसद क्षेत्र की सड़क व परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पुसद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक लगातार प्रयासरत हैं।

पुसद के लिए अधिक से अधिक विकास निधि लाने की उनकी पहल स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। हाल ही में पिछले सप्ताह पुसद के एमआईडीसी क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु 72 करोड़ रुपये का निधि मंजूर कराया गया था।

सड़कें अधिक गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित बनने की उम्मीद

अब बजट के माध्यम से पुसद विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के विकास के लिए 42 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने से आने वाले समय में क्षेत्र की सड़कें अधिक गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित बनने की उम्मीद है। इस निधि से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा उद्योग, व्यापार और परिवहन व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। इस संबंध में राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक ने कहा कि पुसद के सर्वांगीण विकास के लिए महायुति सरकार के माध्यम से अधिक से अधिक निधि लाने का उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com