Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट: अदालत ने नाबालिग के माता-पिता को 5 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा, सबूत नष्ट करने का आरोप

पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट के आरोपी नाबालिग के माता-पिता को अदालत ने 5 उन तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों पर बच्चे को बचाने के लिए उसके ब्लड सैंपल को बदलने और सबुत नष्ट करने का आरोप है। इस एक्सीडेंट में नाबलिग ने नशे की हालत में कार से दोनों लोगों को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jun 02, 2024 | 05:42 PM

शिवानी अग्रवाल और विशाल अग्रवाल (फोटो: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे. कल्याणी नगर में नशे की हालत में पाेर्शे कार से दो सॉफ्टवेर इंजीनियरों को कुचलने वाले नाबालिग के माता-पिता को अदालत ने रविवार को 5 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों पर नाबालिग के ब्लड सैंपल को बदलने और सबूत नष्ट करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक एक्सीडेंट बाद नाबालिग को निर्दोष साबित करने लिए के ससून अस्पताल में ब्लड सैंपल को मां शिवानी अग्रवाल के ब्लड सैंपल से बदला गया था। इस बात का खुलासा होने के बाद 1 जून को शिवानी को गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में शामिल होने के आरोप में विशाल अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मांगी रिमांड

पुलिस ने रविवार को नाबालिग के माता-पिता को पुणे की एक अदालत में पेश किया और उनकी रिमांड का अनुरोध किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि अग्रवाल दंपति ने दुर्घटना से संबंधित सबूतों को नष्ट करने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, वे एक सरकारी अस्पताल गए और नाबालिग के रक्त के नमूनों में हेरफेर किया।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे पोर्श केस: सामने आया आरोपी डॉक्टर का एक और नया कांड, रूबी हॉल क्लीनिक में चला रहा था गोरखधंधा

साल बदला हाल नहीं…अब भी न्याय के लिए भटक रहे पुणे पोर्श कार हादसे के पीड़ित, परिजन बोले- त्वरित सुनवाई का क्या हुआ

Pune Porsche Accident: पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में दो पुलिसकर्मी होंगे बर्खास्त! पुलिस आयुक्त ने की सिफारिश

पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट: आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी पुलिस, अदालत ने दी अनुमति

यह भी पढ़ें: पुणे एक्सीडेंट: बेटी की मौत के 12 दिन बाद भी कुछ नहीं हुआ, अश्विनी की ‘मां’ ने बयां किया अपना दर्द

आरोपी के घर के सीसीटीवी फुटेज बरामद

दंपति के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि पुलिस ने उनके घर की तलाशी ले ली है और उनके घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज बरामद किये हैं। पाटिल ने कहा कि उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 201 (अपराध के सबूतों को मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो एक जमानती अपराध है इसलिए दंपति को न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए। दोनों पक्षों के दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने नाबालिग के माता-पिता को 5 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

19 मई को क्या हुआ था

गौरतलब है कि कल्याणी नगर में रविवार (19 मई) रात सवा तीन बजे कुछ दोस्त पार्टी कर बाइक पर घर लौट रहे थे इसी दौरान पोर्शे कार चला रहे 17 वर्षीय नाबालिग ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नाबालिग नशे में धुत था। मृतकों का नाम अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा है। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Pune porsche car accident shivani agrawal vishal agrawal in police custody

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2024 | 05:33 PM

Topics:  

  • Pune Porsche Car Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.