Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे पोर्श केस: सामने आया आरोपी डॉक्टर का एक और नया कांड, रूबी हॉल क्लीनिक में चला रहा था गोरखधंधा

णे पोर्श कांड में सजा काट रहे ससून अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय तवारे नए मामले में फंस गए हैं। पुलिस ने उसे अब किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट से जुड़े केस में गिरफ्तार किया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 04, 2026 | 11:36 AM

आरोपी डॉक्टर अजय तवारे (सोर्स: साेशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: पुणे पोर्श कांड को एक साल से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अब तक पीड़ित परिवार न्याय के तरस रहे हैं। इस मामले में जेल में बंद रहे ससून अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय तवारे नए मामले में फंस गए हैं। पुलिस ने उसे अब किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट से जुड़े केस में गिरफ्तार किया है। बीते साल मई में एक लग्जरी कार ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद आरोपी नाबालिग को निबंध लिखने की सजा देकर छोड़ दिया गया था।

पुलिस ने बताया है कि तवारे को सिटी क्राइम ब्रांच ने रूबी हॉल क्लीनिक के किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट केस में हिरासत में लिया है। फिलहाल, तवारे येरवाड़ा जेल में बंद है। आरोप है कि पोर्श कांड के नाबालिग आरोपी के खून के नमूनों के साथ छेड़छाड़ की थी। बीते साल मई में कल्याणी नगर में हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

साल 2022 का मामला

साल 2022 में तवारे रीजनल ऑथोराइजेशन कमेटी का प्रमुख था, जो किडनी ट्रांसप्लांट की मंजूरी देता था। पुणे पुलिस ने मई 2022 में 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामला किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में कथित गलत तरीके का उपयोग करने का था।

सम्बंधित ख़बरें

मकर संक्रांति पर परंपरा व उत्साह का संगम, येवला में पतंग उत्सव बना आकर्षण का केंद्र

ई-केवाईसी की तकनीकी खामी से वंचित न हों आंगनवाड़ी महिलाएं, लाडली बहन योजना की मांग तेज

प्याज में अनिश्चितता, टमाटर ने दी राहत: अंतिम सीजन बना वरदान, किसानों के चेहरे खिले

नासिक जिला परिषद की पहल, निपुण महाराष्ट्र अभियान की तैयारी; पिछड़े विद्यार्थियों के लिए विशेष योजना

कोल्हापुर का महिला ने की थी धोखाधड़ी

कोल्हापुर की एक महिला ने धोखाधड़ी कर एक ऐसे शख्स की पत्नी होने का दावा किया, जिसे ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। उस महिला ने 2022 में युवती को किडनी दे दी और युवती की मां ने उस शख्स को किडनी दे दी। ऐसा बदलाव तब किया जाता है, जब मरीजों को उनके ही रिश्तेदार खून का मिलान नहीं होने के चलते किडनी नहीं दे सकते।

29 मार्च 2022 को रूबी हॉल क्लीनिक में ट्रांसप्लांट सर्जरी की प्रक्रिया के दौरान 4 दिन बाद महिला ने अपनी असली पहचान जाहिर कर दी थी। पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अपनी पहचान का खुलासा किया था।

पाकिस्तान देखना था मकसद? नागपुर लौटते ही सुनीता गिरफ्तार, कैसे किया बॉर्डर पार, पुलिस करेगी जांच

क्या है पुणे पोर्श मामला?

बता दें कि 19 मई 2024 को पुणे में पोर्श कार हादसा हुआ था। तेज रफ्तार एक लग्जरी कार पोर्श ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तकनीकी विशेषज्ञ अनीश अवधिया और उनकी मित्र अश्विनी कोस्टा की हो गई थी। इस मामले में डॉक्टर अजय तवारे पर ब्लड सैंपल के साथ छेड़छाड़ करने का आराेप लगा है।

Pune porsche accident accused doctor arrested in kidney transplant racket case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 10:14 AM

Topics:  

  • Kidney Racket
  • Maharashtra News
  • Pune News
  • Pune Porsche Car Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.