Pune Police को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय हथियार तस्करी का खुलासा
Pune Police ने मध्य प्रदेश के उमरती गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया। 36 संदिग्ध हिरासत में, 50 भट्टियां और बड़ी मात्रा में हथियार व उपकरण जब्त किए गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
हथियारों की स्मगलिंग (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अभियान चलाते हुए अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले अंतरराज्यीय रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 36 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
पुणे पुलिस ने मध्य प्रदेश के उमरती गांव में चल रहे अवैध पिस्तौल बनाने वाले चार कारखानों को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश पुलिस ने भी पूरा सहयोग किया, संगठित अपराध के खिलाफ इस महत्वपूर्ण जांच में पुलिस उपायुक्त, जोन-4 और क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की।
पुलिस सह-आयुक्त रंजन कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुणे के विमानतल पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के तहत कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान एक आरोपी से 11 हथियार और इससे पहले कालेपड़ल पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में 4 हथियारों सहित विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कुल 21 पिस्तौल जब्त किए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
पुणे में वंदे भारत ट्रेन डिरेलमेंट मामले में बड़ा खुलासा, ट्रैक की तकनीकी खामी आई सामने
पुणे मनपा भर्ती घोटाले के बाद बड़ा फैसला, अब हर नियुक्ति पत्र पर होगा QR कोड
मीरा-भाईंदर मनपा में विरासत भर्ती पर विवाद, MBA पास कर्मचारी भी कर रहे टॉयलेट साफ
हथियारों की सप्लाई के बड़े रैकेट का पर्दाफाश
अवैध हथियारों के संबंध में दर्ज मामलों की जांच से पता चला कि इन हथियारों की आपूर्ति मध्य प्रदेश से की जा रही थी। उन्होंने बताया कि यह जानकारी सामने आई थी कि मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के उमरती गांव में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाए जाते हैं और उनकी अंतरराज्यीय तस्करी की जाती है।
इसी आधार पर पुलिस उपायुक्त (जोन-4) सोमय मुंडे के नेतृत्व में पुणे पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस के सहयोग से शनिवार तड़के इन कारखानों पर छापा मारा। रंजन कुमार ने पुष्टि की कि अवैध हथियारों के निर्माण में शामिल 36 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
इस कार्रवाई में पुणे पुलिस के 105 जवानों का दल शामिल था। इसमें बड़ी संख्या में हथियार और हथियार बनाने की सामग्री जब्त की गई है। साथ ही अवैध हथियारों की ढलाई और निर्माण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 50 भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। अत्याधुनिक तरीके से हथियार लोड करने की सामग्री भी जब्त की गई है।
टीम में 105 पुलिसकर्मी शामिल
- क्विक रिस्पॉन्स टीम, क्राइम ब्रांच और गैस गन टीम शामिल
- ड्रोन के उपयोग की भी जानकारी
- गैरकानूनी हथियारों की मोल्डिंग और निर्माण के लिए उपयोग की जाने वाली 50 भट्टियां घटनास्थल नष्ट
- गैंग के लिंक का पता लगाया जा रहा
ये भी पढ़ें :- GSTN की चेतावनी, बैंक डिटेल नहीं दी तो रुक जाएगा इनवॉइस और रिटर्न फाइलिंग
गांव से संचालित हो रहा था अवैध हथियारों का रैकेट
- आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी सबूतों के आधार पर यह पता बला है कि इस स्थान पर उमस्ती सिकलीगर आर्म्स ब्रांड के नाम पर बड़े पैमाने पर हथियारों का निमांग और तस्करी की जा रही थी।
- अवैध हथियारों की बिक्री का यह रेक्ट उमरती गांव से ही संचालित हो रहा था, जहां से अवैध रूप से हथियार तैयार कर उनकी आपूर्ति और अंतरराज्यीय तस्करी की जाती थी।
- पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों की आपूर्ति की इस पूरी श्रृंखला की जांच चल रही है ताकि अंतिम अवैध हथियार प्राप्तकर्ता का पता लगाया जा सकें।
- उन्होंने यह भी बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRTL हथियार और गोला-बारूद साथ स्खे गए थे।
- कार्रवाई के दौरान मोवाइल सर्विलांस वाहन, अस्थायी वायरलेस नेटवर्क, बुलेट प्रूफ (बीपी) जैकेट और बॉडी वार्न कैमरे जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी सहायता का भी उपयोग किया गया।
