पुणे से 104 अवैध विदेशी डिपोर्ट, 81 बांग्लादेशी, 2023 के मुकाबले डिपोर्ट मामलों में बड़ा उछाल
Pune Police Crackdown: पुणे पुलिस ने एक साल में 104 अवैध विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया, जिनमें 81 बांग्लादेशी शामिल। फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर रह रहे घुसपैठियों पर पुलिस का बड़ा अभियान।
- Written By: अंकिता पटेल
Pune Bangladeshi Deportation( सोर्स: सोशल मीडिया )
Pune Bangladeshi Deportation: पुणे शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुणे पुलिस ने एक बड़ा सुरक्षा अभियान चलाया है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सीधे मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के आंकड़ों ने सुरक्षा तंत्र को सतर्क कर दिया है।
पिछले एक साल के दौरान पुणे से कुल 104 विदेशी नागरिकों को उनके देशों में वापस (डिपोर्ट) भेजा गया है, जिनमें से रिकॉर्ड 81 नागरिक मूल रूप से बांग्लादेशी थे। यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में एक बड़ी वृद्धि दर्शाता है, क्योंकि साल 2023 में डिपोर्ट किए गए बांग्लादेशियों की संख्या शून्य थी।
पुलिस की इस सक्रियता से शहर में अवैध रूप से रह रहे तत्वों में हड़कंप मच गया है। जांच में यह चिंताजनक खुलासा हुआ है कि ये घुसपैठिए न केवल पुणे में अवैध रूप से रह रहे हैं, बल्कि स्थानीय दलालों की मदद से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज भी बनवा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
ताकि वे खुद को भारतीय नागरिक के रूप में स्थापित कर सकें। बुधवार पेठ जैसे संवेदनशील इलाकों में की गई छापेमारी के दौरान यह भी पाया गया कि कई बांग्लादेशी युवतियों को देह व्यापार के अवैध धंधे में धकेला जा रहा था। कुछ मामलों में तो कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए घुसपैठियों ने स्थानीय लोगों से विवाह तक कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-पुणे में 348 बुलेट साइलेंसर जब्त, 19 लाख का जुर्माना, मॉडिफाइड एग्जॉस्ट पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
वर्षवार पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक
| क्रमांक | वर्ष | पकड़े गए नागरिक |
|---|---|---|
| 1 | 2023 | 18 |
| 2 | 2024 | 57 |
| 3 | 2025 | 104 |
| 4 | 2026 | 11 |
