MPSC Student Protest: MPSC छात्र खाली करें जगह पुणे पुलिस की दो ट्रक, आंदोलन की अनुमति की खारिज

Pune MPSC Student Protest: पुणे पुलिस ने एसएम जोशी पुल के पास चल रहे MPSC छात्रों के आंदोलन की अनुमति खारिज कर दी है। पुलिस ने स्थल तुरंत खाली करने और वैकल्पिक जगह चुनने का निर्देश दिया।
Pune Police deploy two trucks to clear MPSC students from the area
एमपीएससी छात्र विरोध प्रदर्शन सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Pune Police Pune MPSC Student Protest Permission Denied: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की विभिन्न मांगों को लेकर पुणे के एसएम जोशी पुल, पत्रकार भवन के पास चल रहे छात्रों के धरना आंदोलन को पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुणे पुलिस ने आंदोलकारियों को आंदोलन स्थल तत्काल खाली करने का आदेश दिया है।

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि छात्र निर्धारित वैकल्पिक स्थान पर आंदोलन के लिए अनुमति मांगते हैं तो उस पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। एमपीएससी की विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने 2 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद 30 सितंबर को मुख्यमंत्री और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी।

छात्रों के अनुसार, बैठक में उनकी अधिकांश मांगें स्वीकार किए जाने के बाद प्रस्तावित धरना आंदोलन स्थगित करने का पत्र दिया गया था। पुलिस के मुताबिक इसके चलते पहले दी गई आंदोलन की अनुमति रद्द कर दी गई थी। इसके बावजूद 1 अक्टूबर को बिना पूर्व अनुमति के एसएम जोशी पुल के पास विद्यार्थियों का जमावड़ा शुरू हुआ और धरना आंदोलन किया गया।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि आंदोलन के दौरान भड़काऊ बयान देकर छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाया गया। पुलिस के आदेश में यह भी कहा गया है कि आंदोलन के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हो रहा है और नागरिकों के दैनिक कामकाज पर असर पड़ रहा है।

Pune Police deploy two trucks to clear MPSC students from the area
कपड़े धोना हुआ महंगा! व्हील, सर्फ एक्सेल और रिन के दाम फिर बढ़े, जानें नई दरें

'पुणे बंद' जैसे बयानों का भी उल्लेख

पुणे पुलिस के अनुसार, शहर में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू होने के दौरान यह आंदोलन जारी रखा गया। विश्रामबाग पुलिस ने आंदोलनकारियों को लिखित और मौखिक रूप से आंदोलन को गैरकानूनी बताते हुए स्थल खाली करने की सूचना दी थी। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा।

पुलिस ने आदेश में आंदोलन के दौरान 'पुणे बंद कर देंगे' जैसे बयान दिए जाने का भी उल्लेख किया है। पुलिस का कहना है कि इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा होने की आशंका है।

Pune Police deploy two trucks to clear MPSC students from the area
पुणे में दूध में मिलावट पर FDA का बड़ा एक्शन: डिटर्जेंट-केमिकल के इस्तेमाल पर 25 गिरफ्तार, 26 लाइसेंस सस्पेंड

वैकल्पिक स्थल का रास्ता खुला

पुलिस ने आंदोलनकारियों को तत्काल परिसर खाली करने का आदेश दिया है। साथ ही डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा परिसर या पुणे जिलाधिकारी कार्यालय जैसे निर्धारित स्थानों पर तय समय के लिए आंदोलन की अनुमति मांगने पर सकारात्मक विचार करने की बात कही है। पुलिस के आदेश के बाद अब एमपीएससी छात्र आंदोलनकारियों की अगली भूमिका पर नजर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com