5 लाख की रंगदारी और डॉक्टर के पर हमला, BIGG BOSS फेम दिव्या शिंदे पुणे में गिरफ्तार; 30 सितंबर तक पुलिस कस्टडी

Pune Crime Divya Shinde Doctor Assault Case: पुणे में रियलिटी शो फेम दिव्या शिंदे गिरफ्तार हुई हैं। रिटायर्ड डॉक्टर से मारपीट, 5 लाख रुपये मांगने और करीब 10 लोगों के साथ घर पहुंचने का आरोप है।
Pune Crime Bigg Boss Fame Divya Shinde Arrest
दिव्या शिंदे गिरफ्तार: रिटायर्ड डॉक्टर से मारपीट और 5 लाख मांगने का आरोपसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Pune Crime Bigg Boss Fame Divya Shinde Arrest: पुणे में रिटायर्ड डॉक्टर के घर में कथित मारपीट और 5 लाख रुपये मांगने के मामले में रियलिटी शो से चर्चित अभिनेत्री दिव्या सुनील शिंदे को कालेपडल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है।

5 लाख रुपये मांगने का आरोप

पुणे में रिटायर्ड डॉक्टर के घर में घुसकर कथित तौर पर मारपीट और 5 लाख रुपये की मांग करने के मामले में रियलिटी शो से चर्चित अभिनेत्री दिव्या सुनील शिंदे (25) को कालेपडल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, डॉ. विदाधर गायकवाड़ की संस्था की ओर से 2 से 3 सितंबर के बीच बालगंधर्व रंगमंदिर में ‘कला आविष्कार महोत्सव’ आयोजित किया गया था। दिव्या शिंदे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम के बाद डॉक्टर और दिव्या के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

करीब 10 लोगों के साथ घर पहुंचने का दावा

पुलिस का आरोप है कि इसके बाद दिव्या ने डॉ. गायकवाड़ से 5 लाख रुपये की मांग की। बाद में वह करीब 10 अन्य लोगों के साथ डॉक्टर के घर पहुंची। शिकायत के मुताबिक, इस दौरान घर में तोड़फोड़ और मारपीट की गई।

डॉ. गायकवाड़ की शिकायत पर कालेपडल पुलिस ने दिव्या शिंदे समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Pune Crime Bigg Boss Fame Divya Shinde Arrest
ST Electric Bus: महाराष्ट्र में 2027 से पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक में बदलने का अभियान, जानें पूरा प्लान

गंभीर चोट लगने की बात पुलिस ने कोर्ट में बताई

पुलिस ने अदालत में बताया कि शिकायतकर्ता डॉ. गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जानकारी हासिल करने के लिए दिव्या से पूछताछ जरूरी होने का तर्क पुलिस ने अदालत के सामने रखा।

इसके बाद अदालत ने दिव्या शिंदे को 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Pune Crime Bigg Boss Fame Divya Shinde Arrest
पुणे के चाकण-हिंजवड़ी की बदलेगी सूरत, 1,826 करोड़ मंजूर; 75 किमी सड़क और 78 किमी नालों का होगा काम

पुलिस जुटा रही अन्य आरोपियों की जानकारी

पुणे पुलिस के मुताबिक, मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों की पहचान, उनकी भूमिका और कथित मारपीट व तोड़फोड़ से जुड़े साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप पुलिस शिकायत और जांच का हिस्सा हैं। जांच आगे बढ़ने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com