Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अवैध धंधों के खिलाफ पुणे पुलिस कमिश्नर हुए सख्त

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Oct 20, 2021 | 06:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे : तमाम चेतावनी, प्रयासों के बावजूद पुणे (Pune) में अवैध धंधों की रोकथाम नहीं हो पा रही है। शहर में चोरी छिपे ऐसे धंधे शुरू हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता (Pune Police Commissioner Amitabh Gupta) ने जिन थानों की सीमा में अवैध धंधे शुरू पाए गए उन थानों के प्रभारियों पर कार्रवाई की गाज गिरानी शुरू कर दी है। सोमवार की देर रात शहर के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण हडपसर थाने (Hadapsar Police Station) के वरिष्ठ निरीक्षक बालकृष्ण कदम का नियंत्रण कक्ष में तबादला कर दिया गया। वरिष्ठ निरीक्षक अरविंद गोकुले को यहां तबादला (Transfer) कर दिया गया है।

पुणे पुलिस कमिश्नर ने संबंधित वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को थानों की सीमा के भीतर कोई भी अवैध गतिविधि पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा यदि पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए पाए जाते हैं, तो केवल वरिष्ठों को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। शहर के थानों की सीमाओं के भीतर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर थाना प्रमुखों को निर्देश जारी किए गए हैं। 

हलफनामा भी लिखाया गया 

इसके साथ ही उनसे एक हलफनामा भी लिखाया गया है जिसमें कहा गया है कि उनके क्षेत्र में कोई भी अवैध व्यापार नहीं हो रहा है। इसके बावजूद कुछ थानों में आए दिन अवैध गतिविधियां देखने को मिलीं। इसी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने एक बार फिर थानों के सभी पुलिस प्रमुखों की पेंच कसने का काम किया है। कुछ वरिष्ठ निरीक्षकों को कुछ दिन पहले अपने क्षेत्र में अवैध धंधे के कारण कार्रवाई करते हुए सजा भी दी गई है। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने सोमवार को एक बार फिर सभी थानों को अवैध कारोबारों के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने संबंधित वरिष्ठ निरीक्षकों को थाने में कोई भी अवैध गतिविधि देखने पर कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही यदि किसी पुलिस अधिकारी या थाने में तैनात अधिकारी के खिलाफ रिश्वत लेने के लिए कोई कार्रवाई की जाती है, तो उसे वरिष्ठ निरीक्षक द्वारा जवाबदेह ठहराया जाएगा, यह चेतावनी भी पुलिस कमिश्नर ने दी है।

सम्बंधित ख़बरें

15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर

अजित पवार हादसे के 20 दिन बाद भी DGCA खामोश; रोहित पवार की नई सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका

10 महीने बाद भी खाली हाथ, पहलगाम के शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी को अब तक नहीं मिली है सरकारी नौकरी

Ajit Pawar Plane Crash Video: मौत से ठीक पहले क्या हुआ? सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला नया CCTV फुटेज

Pune police commissioner becomes strict against illegal businesses

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2021 | 06:05 PM

Topics:  

  • Pune
  • Pune Police Commissioner

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.