Pune PMPML Bus Accidents: पुणे में पीएमपीएमएल बसों के ब्रेक फेल हादसे, लगातार दुर्घटनाओं से यात्रियों में डर
PMPML Bus Accidents In Pune: पुणे में पीएमपीएमएल बसों के लगातार हादसों ने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्रेक फेल की घटनाओं से नागरिकों में डर का माहौल है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे बस एक्सीडेंट (सौ. सोशल मीडिया )
Pune PMPML Bus Accidents: पुणे शहर में पीएमपीएल बसों से जुड़े लगातार हादसों ने सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।
हाल के दिनों में दो बड़े हादसे सामने आए हैं, जिनमें बसों के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। इन घटनाओं के बाद यात्रियों में डर का माहौल बन गया है।
दो दिन पहले एबीसी चौक पर एक पीएमपीएल बस का ब्रेक फेल हो गया था, जिससे वह अनियंत्रित होकर सीधे एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दुकान को भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद प्रशासन ने बस चालक को निलंबित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
CM की फोटो से छेड़छाड़ और नक्सल प्रेम पड़ा भारी, राकांपा (SP) का सोशल मीडिया प्रमुख जेल में
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि बनी जीवनरेखा: चंद्रपुर के 105 मरीजों को 39 लाख की मदद
Purandar International Airport की बड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए ₹6000 करोड़ कर्ज पर सरकारी गारंटी मंजूर
पुणे के Sinhagad Road RMC Plant से प्रदूषण, निवासियों ने हटाने की मांग तेज की
वनाज चौक में दूसरा हादसा
पहली घटना के कुछ ही समय बाद वनाज चौक पर एक और गंभीर हादसा सामने आया। यहां भी एक बस का ब्रेक फेल हो गया और अनियंत्रित बस ने कचरा ढोने वाले वाहन को टक्कर मार दी। इस टक्कर में वाहन पर काम कर रहा एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।
CCTV में कैद हुई घटना
वनाज चौक की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहर के नागरिकों को चिंतित कर दिया है।
रखरखाव पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने पीएमपीएल बसों के रखरखाव और तकनीकी जांच पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़कों पर चल रही कई बसें जर्जर हालत में हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं।
ये भी पढ़ें :- Purandar International Airport की बड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए ₹6000 करोड़ कर्ज पर सरकारी गारंटी मंजूर
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने दोनों मामलों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि नागरिकों का मानना है कि केवल जांच से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि बसों की नियमित जांच और सुधारात्मक कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
