पुणे में पानी को लेकर बढ़ा विवाद, जल संसाधन विभाग की चेतावनी पर मनपा का कड़ा जवाब
Water Supply In Pune: पुणे में जल आपूर्ति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जल संसाधन विभाग की चेतावनी पर मनपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि औद्योगिक दर से टैक्स वसूली गलत है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Mar 15, 2026 | 02:07 PM
भिवंडी में पानी की आपूर्ति बाधित (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pune PMC Water Supply: पुणे शहर की जलापूर्ति बंद करने को लेकर जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई चेतावनी पर पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने कड़ा रुख अपनाया है।
पुणे मनपा प्रशासन ने इस धमकी को पूरी तरह से ‘गलत’ करार देते हुए स्पष्ट किया है कि वह किसी भी प्रकार की बकाया राशि के दबाव में नहीं झुकेगी।प्रशासन का तर्क है कि शहर में पानी का कोई औद्योगिक उपयोग नहीं किया जा रहा है, इसके बावजूद विभाग द्वारा औद्योगिक दरों पर टैक्स वसूला जा रहा है जो कि अनुचित है।
मनपा प्रशासन ने यह भी दावा किया है कि जल संसाधन विभाग के पास उनके लगभग 411 करोड़ रुपये अतिरिक्त जमा हैं, जिसे समायोजित किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स बने सिरदर्द, राजकमल फ्लाईओवर बंद हुए एक साल, निर्माण अब भी अधूरा
अहेरी नगर पंचायत में घमासान, नगराध्यक्ष ने मुख्याधिकारी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
ढोंगी बाबा अशोक खरात को बड़ा झटका: उरण में पत्नी के नाम हुआ करोड़ों का जमीन सौदा रद्द; नेताओं में मची खलबली
प्री-मानसून की तैयारी ठप, भंडारा में 16 पौधारोपण प्रोजेक्ट अटके, प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार
ये भी पढ़ें :- जिला परिषद का 2026-27 बजट 17 मार्च को होगा पेश, प्रशासक गजानन पाटील करेंगे प्रस्तुति
पानी के कोटे और टैक्स की दरों पर घमासान
- यह विवाद नया नहीं है, बल्कि पिछले कई वर्षों से पानी के कोटे और टैक्स की दरों को लेकर दोनों विभागों के बीच खींचतान जारी है। पिछले महीने जल संसाधन विभाग ने मनपा को 953 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान का नोटिस थमाया था।
- विभाग का कहना है कि मनपा हर महीने केवल 10 करोड़ रुपये ही टैक्स जमा कर रही है। आंकड़ों के इस खेल में पानी के कोटे को लेकर भी भारी विसंगति है। जहां राज्य सरकार ने शहर के लिए 16।36 टीएमसी पानी तय किया है, वहीं विभाग के नोटिस में मात्र 11.60 टीएमसी का जिक्र है।
- पुणे की बढ़ती आबादी और जरूरतों को देखते हुए मनपा ने 21.03 टीएमसी पानी की मांग की है। हर साल विभाग द्वारा आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी जाती है, जिस पर मनपा राज्य सरकार को पत्र लिखती है, लेकिन इस गंभीर समस्या का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।
Pune pmc water supply dispute water resources department tax
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 15, 2026 | 02:07 PM
