Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, अब तक 7 हजार से ज्यादा आपत्तियां दर्ज, मनपा के बढ़ी टेंशन

Pune Voter List Objections: पुणे मनपा की प्रारूप मतदाता सूची में बड़ी त्रुटियों के कारण अब तक 7,624 आपत्तियां दर्ज हुईं। कई नाम गलत वार्डों में दर्ज होने से विवाद बढ़ा। मनपा ने जांच शुरू की।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 01, 2025 | 03:14 PM

पुणे मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Municipal Corporation Voter List Errors: पुणे मनपा के आगामी चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए गए मतदाता सूची पर आपत्तियों की बारिश हो रही है। एक मतदाता सूची पर सैकड़ों सवाल खड़े हो गए है। चुनाव के दिन करीब और आपत्तियों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इन आपत्तियों का समाधान क्या चुनाव से पूर्व हो पाएगा। इन आपत्तियों में सबसे बड़ी आपत्ती कई लोगों के नाम एक प्रभाग (वार्ड) से दूसरे प्रभाग की सूची में शामिल करना हैं।

रविवार 30 नवंबर की शाम तक मनपा के चुनाव विभाग को 7,624 आपत्तियां प्राप्त हो चुकी थी। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर तय की गई है। एक तरफ तो अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को आपत्तियां स्वीकार करने, उस दिशा में काम करने के आदेश दिए जा रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ कर्मचारियों द्वारा नियमों का हवाला देकर नागरिकों को परेशान करने की शिकायतें सामने आ रही है।

ऐसे में इन आपत्तियों का कितनी ईमानदारी से निपटारा होगा, यह भी एक बड़ा सवाल है। पुणे मनपा का आगामी चुनाव 41 प्रभागों में होगा। इन प्रभागों की प्रारूप मतदाता सूची मनपा प्रशासन ने पहले ही जारी कर दी है।

मनपा प्रशासन ने खुद शुरू की जांच

पहले राज्य चुनाव आयोग ने इस मतदाता सूची पर आपत्तियां और शिकायतें दर्ज करने की समय सीमा 27 नवंबर तय की थी। लेकिन इस सूची में अनगिनत त्रुटियां मिलने के बाद और हर दिन आने वाली शिकायतों की बढ़ती संख्या को देखकर आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा बढ़ाकर 3 दिसंबर कर दी गई है। राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रहे। इसके लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। सूची में कई मतदाताओं के नाम दोहराए गए हैं।

इस तरह की भी शिकायतें हैं कि कुछ मतदाताओं के नाम न केवल आसपास के प्रभागों में बल्कि दूसरे विधानसभा, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचियों में भी शामिल हो गए हैं। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर त्रुटियां मिलने के बाद मनपा प्रशासन ने खुद ही सूचियों की जांच शुरू कर दी है। मनपा प्रशासन का दावा है कि मतदाता सूची का प्रभाग-वार विभाजन करते समय उपयोग किए गए कंप्यूटर सिस्टम के कारण सूचियों का विभाजन गलत तरीके से हुआ है।

यह भी पढ़ें:- मुंबई रियल एस्टेट ने तोड़ा दशक का रिकॉर्ड, नवंबर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 20% की उछाल

कमिश्नर के आदेश की उपेक्षा

पुणे मनपा की ओर से सावरकर भवन स्थित चुनाव कार्यालय और शहर के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में आपत्तिया स्वीकार की जा रही हैं। सिंहगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय में 3,419 आपत्तिया प्राप्त हुई है जो सर्वाधिक है। वहीं भवानी पेठ क्षेत्रीय कार्यालय में सबसे कम केवल 51 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। जब मतदाता सूची की त्रुटियों में सुधार की जांच के लिए शिकायतकर्ता करचारी के पास जा रहे है तो वे उन्हें चौंकाने वाला जवाब दे रहे हैं।

सूची में अन्य वार्ड से आए मतदाताओं और अन्य वार्ड में गए मतदाताओं के आधार कार्ड लाकर दो, तभी सुधार किया जाएगा। इस तरह से अपनी जिम्मेदारी को मतदाताओं पर टालने का हैरान कर देने चाला मामला सामने आ रहा है।

Pune pmc voter list objections errors 7624 complaints

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2025 | 03:14 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Pune
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

SBI लोन घोटाला में ED की बड़ी कार्रवाई, पुणे से BMW-Mercedes सहित कई लग्जरी कारें जब्त

2

राजनीतिक पारा हाई, जालना चुनाव को लेकर नेताओं की सक्रियता बढ़ी, टिकट वितरण को लेकर खींचतान तेज

3

सोलापुर में नवदंपती की कार ट्रक से जा भिड़ी, 5 लोगों की मौत, देवदर्शन जाते समय हुआ हादसा

4

कल्याण-डोंबिवली बनेगी सस्टेनेबल सिटी, मनपा ने लगाया दूसरा सोलर हाईमास्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.