जापान से चल रहा पूर्ण का कारभार ! महापौर-अधिकारी ऑनलाइन बैठक में जुड़े, बिजली कटौती पर प्रशासन को फटकार

Pune Municipal Corporation:पुणे मनपा की स्थायी समिति की बैठक जापान से ऑनलाइन आयोजित हुई। महापौर मंजूषा नागपुरे व अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले ने कचरा, दूषित पानी और बीमारियों से निपटने के निर्देश दिए।
Full-scale operations being managed from Japan! Mayor and officials joined an online meeting
पुणे मनपा सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

PMC Standing Committee Online Meeting Japan: पुणेकरों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कचरा प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर महानगरपालिका की स्थायी समिति की बैठक में गुरुवार को तीखी चर्चा हुई। इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि समिति का कामकाज सीधे जापान से ऑनलाइन संचालित किया गया।

पुणे की महापौर मंजूषा नागपुरे, स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले, अतिरिक्त आयुक्त प्रजित नायर और शहर इंजीनियर अनिरुद्ध पावसकर ने जापान से ही ऑनलाइन माध्यम से इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया।

वहीं, समिति के अन्य सदस्य और अधिकारी पुणे स्थित स्थायी समिति के सभागार में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान शहर की बदहाल हो चुकी सफाई व्यवस्था को लेकर नगरसेवकों और सदस्यों ने प्रशासन के सामने शिकायतों का अंबार लगा दिया।

वानवडी, जांभुलवाड़ी, वाघोली और कात्रज जैसे इलाकों में नियमित रूप से कचरा नहीं उठाए जाने और जगह-जगह कचरे के ढेर जमा होने की गंभीर शिकायतें उठीं।

नल में आ रहा गंदा पानी, स्वास्थ्य चिंता

पुणे शहर के कई हिस्सों में जलापूर्ति अनियमित होने और कुछ क्षेत्रों में पीने के पानी में दूषित पानी मिलकर आने का गंभीर मुद्दा भी बैठक में छाया रहा। गंदे पानी की आपूर्ति से नागरिकों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहे खतरे को लेकर गहरी चिंता जताई गई।

प्रशासन को निर्देश दिए गए कि वे संबंधित क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्था और पाइपलाइन नेटवर्क की तुरंत जांच करें तथा दूषित पानी की शिकायतों का बिना किसी देरी के स्थायी समाधान निकालें।

Full-scale operations being managed from Japan! Mayor and officials joined an online meeting
पुणे मनपा का कड़ा रुख! भू-संपादन NOC के बिना नहीं बनेगी बिल्डिंग, लापरवाही पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

बिजली कटौती से प्रभावित हो रही जलापूर्ति

अक्सर होने वाली बिजली कटौती का सीधा और बुरा असर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ रहा है। बिजली गुल होने के कारण कई इलाकों में पानी की टंकियां अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पा रही है, इससे निपटने के लिए विद्युत विभाग को जरूरी कदम उठाने और जलापूर्ति विभाग के वॉल्वमैन को जरूरी तकनीकी प्रशिक्षण देने के निर्देश भी बैठक के दौरान दिए गए।

Full-scale operations being managed from Japan! Mayor and officials joined an online meeting
मुंबई में 7,379 करोड़ रुपये के दो बड़े फर्जीवाड़े, EOW की जांच शुरू, शेल कंपनियों से विदेश भेजी गई रकम

दलते मौसम के मिजाज को देखते हुए बुखार, सदी, खांसी, बदन दर्द के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने की पूरी आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए मनपा के सभी अस्पतालों और दवाखानों में पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com