अजित-शरद के बाद उद्धव और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, PMC में भाजपा की बढ़ेंगी मुश्किलें
PMC Election Update: पुणे मनपा चुनाव के लिए शिवसेना (UBT) और कांग्रेस का गठबंधन तय। शरद पवार गुट के साथ भी चर्चा। मुंबई से अलग पुणे में नया सियासी 'हाथ'।
- Written By: प्रिया जैस
उद्धव ठाकरे और हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Shiv Sena UBT Congress Alliance Pune: पुणे नगर निगम चुनाव में अब बड़ा बदलाव आ गया है। पुणे नगर निगम चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर अपना पक्ष मजबूत किया है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने गठबंधन कर लिया है। जबकि वहीं मुंबई में कांग्रेस और शिवसेना के बीच किसी गठबंधन की अभी सुगबुगाहट नहीं है क्योंकि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने अपने गठबंधन का ऐलान किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ गठबंधन का ऐलान
कांग्रेस नेता सतेज पाटिल और शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता सचिन अहीर ने पुणे में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नए गठबंधन की घोषणा की। इसी दौरान सीट बंटवारे के फॉर्मूले की भी जानकारी दी गई।
फिलहाल, 165 सदस्यीय पुणे नगर निगम में से 105 सीटों पर सहमति बन चुकी है। इनमें 60 सीटों पर कांग्रेस और 45 सीटों पर शिवसेना (ठाकरे गुट) चुनाव लड़ेगी। शेष 50 सीटों पर निर्णय जल्द, संभवतः अगले 24 घंटों में लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
80-65-20 का संभावित फॉर्मूला
सूत्रों के अनुसार, पुणे में कुल मिलाकर 80-65-20 का फॉर्मूला तय माना जा रहा है। इसके तहत कांग्रेस के लिए 80 सीटें, ठाकरे गुट के लिए 65 सीटें, जबकि 20 सीटें सहयोगी दलों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को सीटें ठाकरे गुट के कोटे से दी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें – Rakhi Jadhav ने बदला पाला, भाजपा का थामा हाथ, शरद पवार गुट को लगा झटका
फिलहाल, किसी अन्य सहयोगी दल के गठबंधन में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। यदि कोई नई पार्टी साथ आती है, तो आरक्षित 20 सीटों का बंटवारा कांग्रेस और ठाकरे गुट के बीच किया जाएगा। पुणे नगर निगम चुनाव को लेकर बने ये नए समीकरण आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबले को और रोचक बनाने वाले हैं।
