Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में मानसून से पहले 150 करोड़ का एक्शन प्लान, जलभराव रोकने के लिए PMC की तैयारी

Pune Municipal Corporation ने मानसून से पहले 150 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। नालों की सफाई, स्टॉर्म वॉटर ड्रेन सुदृढ़ीकरण और सड़कों की मरम्मत के जरिए जलभराव से राहत देने की तैयारी है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Mar 05, 2026 | 01:57 PM

पुणे मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PMC Monsoon Plan: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे को आगामी मानसून सत्र के दौरान डूबने से बचाने और जर्जर सड़कों की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने अपनी कमर कस ली है।

इस वर्ष बारिश की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन ने 150 करोड़ रुपये का भारी बजट आवंटित करने का निर्णय लिया है। इस निधि का मुख्य उद्देश्य नालों की व्यापक सफाई, स्टॉर्म वॉटर ड्रेन यानी वर्षा जल निकासी प्रणाली का सुदृढ़ीकरण और सड़कों की मरम्मत करना है।

प्रशासन का लक्ष्य जून से सितंबर के बीच होने वाली भारी बारिश के दौरान जलभराव और यातायात की समस्याओं से लोगों को बचाना है। सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के निरंतर दबाव के बाद प्रशासन ने मानसून पूर्व कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए यह ठोस कदम उठाया है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में 2 सालों में 14 अरब की साइबर ठगी, पुलिस ने 1220 मामलों का किया खुलासा, 1010 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur: युद्ध के दौरान पेट्रोल की कमी की अफवाह से पंपों पर लगीं लंबी कतारें; आधी रात तक मची रही अफरा-तफरी

माण-हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो में देरी पर CMO सख्त, 31 मार्च तक 12 स्टेशन चालू करने का अल्टीमेटम

SBL Blast: 80% तक झुलसीं 17 महिलाएं लड़ रहीं मौत से जंग, ढवलापुर में पसरा मातम…किसी ने नहीं मनाई होली

महापौर मंजूषा नागपुरे ने दिए कड़े निर्देश

इस पूरी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए महापौर मंजूषा नागपुरे ने हाल ही में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में जलभराव रोकने और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू किए जाएं।
महापौर ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए उन संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जाए जहां मामूली बारिश में भी बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।

आयुक्त ने बनाई वित्तीय रणनीति

प्रशासनिक मोर्चे पर महानगर पालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने एक नई और व्यावहारिक वित्तीय रणनीति अपनाई है। उन्होंने शहर के सभी 15 क्षेत्रीय कार्यालयों को 10-10 करोड़ रुपये की राशि तत्काल आवंटित करने का आदेश दिया है।

आयुक्त ने यह सुनिश्चित किया कि इन कार्यों के लिए अगले वित्तीय वर्ष के राजस्व का इंतजार न किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के उपलब्ध फंड का उपयोग कर 31 मार्च तक सभी आवश्यक टेंडर प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं। इससे काम में होने वाली देरी को रोका जा सकेगा और अप्रैल माह से वास्तविक जमीनी काम शुरू हो सकेगा।

नए शामिल गांवों पर ध्यान और निगरानी

प्रशासन ने उन नए गांवों पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया है, जा हाल ही में मनपा में शामिल हुए हैं। यहां बुनियादी ढांचे की कमी को देखत हुए, सभी 15 वार्ड कार्यालयों को नालों की विशेष सफाई के लिए अतिरिक्त 1करोड़ रुपये दिए गए हैं।

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नगरसेवकों ने एक समर्पित वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है, जो इन कार्यों की गुणवत्ता और फंड के उपयोग की निगरानी करेगा। प्रशासन के इस सक्रिय रुख से उम्मीद जागी है कि इस बा पुणेकर एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित मानसून का अनुभव करेंगे।

ये भी पढ़ें :- महिला सुरक्षा पर उच्चस्तरीय बैठक, 242 स्थानों के सेफ्टी ऑडिट में पैनिक बटन सिस्टम फेल

वार्ड स्तर पर बजट का विस्तृत आवंटन किया गया

प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय को आवंटित 10 करोड़ रुपये के खर्च का खाका भी तैयार कर लिया गया है। इसके तहत सड़कों के गड्डों को भरने के लिए 1 करोड़ रुपये, फुटपाथों के रखरखाव के लिए 3 करोड़ रुपये और फुटपाथ से संबंधित अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए है। इसके अतिरिक्त, सीवेज ड्रेनेज, स्टॉर्म वॉटर ड्रेन और बड़े नालों की सफाई के लिए 1-1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Pune pmc 150 crore monsoon plan road drain repair

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2026 | 01:39 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune Municipal Corporation
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.