Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे के नवले ब्रिज के नीचे बेलगाम टैंकर का कहर! टर्निग पर मुड़ते ही पलटा सीमेंट मिक्सर, देखें खौफनाक VIDEO

Pune Navale Bridge Accident: पुणे के मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर नवले ब्रिज के पास एक सीमेंट ट्रक ने कई गाड़ियों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 11, 2026 | 11:32 AM

पुणे के नवले ब्रिज के नीचे पलटा टैंकर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Navale Bridge Accident Video: पुणे के नवले ब्रिज पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मोड़ पर मुड़ते समय एक टैंकर के ब्रेक अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद बेकाबू वाहन पलट गया और एक दोपहिया वाहन पर जा गिरा। इस हादसे की चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना का रोगटे खड़े कर देने वाला एक CCTV फुटेज सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मोटरसाइकिल सवार की पहचान पुणे के कात्रज निवासी रामेश्वर मच्छिंद्र उगले (31) के रूप में हुई है। रामेश्वर मूल रूप से बीड जिले के हाजीपुर तहसील के सांगवी का रहने वाला है। काम के सिलसिले में वो पुणे में रहता था। पुणे के शिवाजीनगर निवासी यश वैजनाथ कराड (21) ने इस घटना के संबंध में नर्हे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद, टैंकर चालक गोरख लक्ष्मण रंसुरे (50) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

हादसे की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 12:12 बजे पुणे के नवले ब्रिज के नीचे से कई गाड़ियां गुजर रही है। तभी पुल के नीचे से एक तेज रफ्तार टैंकर आता है और मुड़ने की कोशिश लेकिन बैलेंस बिगड़ने से वह पलट जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

मानसून से पहले संयुक्त नगर में निर्माण कार्य बना चिंता का कारण, स्थानीय नागरिकों ने कार्रवाई की उठाई मांग

धुले ST डिपो की बड़ी लापरवाही; पुणे रूट पर दौड़ रहीं 11 बसें बनीं यात्रियों के लिए ‘मौत का जाल’!

बारिश की बौछारों के बीच सतरंगी हुआ नागपुर का आसमान; एक साथ नजर आए दो दुर्लभ इंद्रधनुष

अमरावती MLC चुनाव में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, प्रत्याशी हर्षिजीत देशमुख अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता यश कराड और उनके दोस्त रंजीत कराड आधी रात के समय पल्स हॉस्पिटल के सामने अपने एक अन्य दोस्त नागेश बड़े का इंतजार कर रहे थे। उसी समय, नर्हे गांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट टैंकर के चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। रफ्तार को नियंत्रित न कर पाने के कारण टैंकर अचानक पलट गया।

A gig-worker delivery boy was killed in a devastating accident on the Mumbai–Bangalore Highway near Navale Bridge in Pune early Monday morning after a cement-laden truck reportedly suffered brake failure and rammed into multiple vehicles. According to police, the truck was… pic.twitter.com/Pv6GUFNWi4 — Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 10, 2026

टैंकर की चपेट में आने से एक की मौत

उसी समय, रामेश्वर उगले जो टू-व्हीलर से वडगांव पुल की ओर जा रहे थे, टैंकर की चपेट में आ गए। भारी-भरकम टैंकर पलट गया और सीधे उन पर और उनकी गाड़ी पर आ गिरा। टैंकर के भारी वजन के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए और दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें:- खलिस्तान नेशनल पार्टी के नाम से आया धमकी भरा ईमेल; नागपुर संघ मुख्यालय की सुरक्षा सख्त, बीडीडीएस ने की जांच

नवले ब्रिज पर हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और नर्हे पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Pune navale bridge accident tanker overturned gig worker killed video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 11:31 AM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra News
  • Pune News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.