पुणे नसरापुर कांड, आरोपी को 7 मई तक पुलिस कस्टडी, जाने न्यायालय में आरोपी ने क्या कहा?
Nasrapur Minor Case: पुणे के नसरापुर में मासूम की हत्या के आरोपी को कोर्ट ने 7 मई तक पुलिस हिरासत सुनाई है। जाने न्यायालय में आरोपी ने बेशर्मी से क्या जवाब दिया ?
- Written By: गोरक्ष पोफली
नरसापुर कांड का आरोपी (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Pune Nasrapur Case Update: पुणे जिले के भोर स्थित नसरापुर में 1 मई को 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में पुणे कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। आरोपी को विशेष न्यायाधीश एम. जी. चव्हाण के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे 7 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस जघन्य अपराध की कड़ियों को जोड़ने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ करेगी।
अदालत में आरोपी का शर्मनाक बचाव
जब आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, तब उसने खुद को बचाने के लिए एक हैरान करने वाला दावा किया। न्यायाधीश द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उसे कोई शिकायत है, आरोपी ने बेहद निर्लज्जता से कहा कि उसे महज मामूली झगड़े के कारण इस मामले में फंसाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्राथमिक सबूतों और अपराध की वीभत्सता के सामने आरोपी का यह खोखला बचाव टिक नहीं सका।
पुलिस का कड़ा युक्तिवाद और जांच के बिंदु
विशेष सरकारी वकील अरुंधती ब्रह्मे और जांच अधिकारी विजयमाला पवार ने आरोपी की अधिकतम कस्टडी की मांग करते हुए अदालत में कई महत्वपूर्ण तर्क दिए कि आरोपी की मेडिकल जांच, रासायनिक विश्लेषण और उसकी पोटेंसी टेस्ट करना अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अब कोई गुट नहीं, एक ही शिवसेना’, एकनाथ शिंदे के ऑपरेशन टाइगर को लेकर उद्धव ठाकरे पर अमित शाह का तंज
Pimpri Chinchwad Water Crisis: पवना डैम में बचा सिर्फ 19% पानी, मनपा ने शहर में की 15% पानी की कटौती
नागपुर हिंगना अपडेट: वार्ड नंबर 10 में नगरसेवक पद के लिए आज मतदान, प्रशासन की तैयारियां पूरी
नागपुर डिफेंस अपडेट: अंबाझरी में यंत्र इंडिया लिमिटेड की महा-परियोजना, देश को सुरक्षा प्रणालियों में नई ताकत
पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी ऐसे किसी अपराध को अंजाम दिया है। जिस हथियार से मासूम की हत्या की गई, उसे अभी बरामद करना बाकी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इस जघन्य कृत्य में किसी और ने आरोपी की मदद की थी।
यह भी पढ़ें: लातूर में रिश्तों का कत्ल, दिव्यांग बेटी से दरिंदगी करने वाला पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी रोष
शव रखकर 4 घंटे तक चक्का जाम
नसरापुर कांड का तीव्र असर शनिवार को पुणे के नवले पुल पर देखने को मिला, जहाँ पीड़ित परिवार और नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने मासूम का शव एम्बुलेंस में रखकर करीब चार घंटे तक रास्ता रोके रखा। उनकी मांग थी कि नराधम को तत्काल फांसी दी जाए या फिर उसे जनता के हवाले किया जाए। इस आंदोलन के कारण पश्चिमी बाईपास मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। काफी समझाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे, तो पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाना पड़ा, जिसके बाद देर रात मासूम का अंतिम संस्कार किया गया।
