Pune : 14 नगर परिषद और 3 पंचायतों में होगा मतदान, 3 दिसंबर को नतीजे
Pune District में 2 दिसंबर को 14 नगर परिषद और 3 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे। 398 नगरसेवक चुने जाएंगे और मतदान केंद्रों की संख्या 40% बढ़ाकर 730 की गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: जिले के नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए 2 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि 3 दिसंबर को काउंटिंग होगी, मंगलवार 4 नवंबर को राज्य चुनाव आयोग नगर परिषद और पंचायतों के चुनाव की घोषणा कर दी है।
जिले के कुल 14 नगर परिषद और 3 नगर पंचायतों से 398 नगरसेवक चुने जाएंगे। मतदान सामान्य तौर पर सम्पन्न हो इसके लिए 730 मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए है। यह जानकारी जिलाधिकारी जितेंद्र दुडी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
पुणे जिले के बारामती नगर परिषद ‘ए’ ग्रेड का जबकि लोणावला, दौंड, चाकण, तलेगांव दाभाडे और फुरसुंगी-उरली देवाची ‘बी’ ग्रेड का नगर माना जाता है। इसके अलावा सासवड, जेजुरी, इंदापूर, शिरूर, जुन्नर, आलंदी, भोर और राजगुरुनगर इन आठ नगर परिषद को ‘सी ग्रेड में रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
दस्तूर नगर सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा, अमरावती में 840 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली रफ्तार
पुणे के कैंप बर्गर में फिर मिला कॉकरोच, 24 घंटे में दूसरी घटना से हड़कंप, ग्राहकों ने पूछा, कहाँ है FDA?
लाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
नगर पंचायतों की सूची में मंचर, वडगांव मावल और मालेगांव बुद्रुक शामिल हैं। इनमें से फुरसुंगी-उरली देवाची नगर परिषद और मंचर और मालेगांव बुद्रुक नगर पंचायतों में पहली बार चुनाव हो रहा है। ऐसे में इन जगहों पर मतदाताओं और प्रशासन दोनों को विशेष तैयारी करनी पड़ रही है।
प्रभाग और सदस्य संख्या
इस चुनाव में कुल 222 प्रभागों से 398 सदस्य चुने जाएंगे, नगर पंचायतों में प्रत्येक प्रभाग से एक नगरसेवक, जबकि नगर परिषद में दो या तीन नगरसेवक चुने जाएंगे।
प्रत्येक नगर परिषद के नगरसेवकों की संख्या
बारामती 21, लौणावला 27, दौंड 26, तलेगांव 28, चाकण 25, सासवड 22, जेजुरी 20, इंदापूर 20, शिरूर 24, जुन्नर 20, आलंदी 21, भोर 20, राजगुरुनगर 21, वडगांव 17, मालेगाव बुद्रुक 17। फुरसुंगी-उरली देवाची 17 और मंचर 17।
मतदाताओं की संख्या व मतदान केंद्रों का वितरण
1 जुलाई 2025 को मतदाता सूची के मुताबिक जिले के इन सभी स्थानीय संस्थाओं में 6 लाख 34 हजार 940 मतदाता है। पिछले चुनाव की तुलना में यह संख्या करीब 3 हजार तक बढ़ी है।
मतदान केंद्रों का विभाजन
बारामती 115, लोणावला 63, दौड 56, तलेगांव 71, चाकण 36, सासवड 36, जेजुरी 20, इंदापूर 27। शिरूर 36, जुन्नर 30, आलंदी 30, भोर 22, राजगुरुनगर 34, वडगांव 24, मालेगांव बुद्रुक 22, फुरसुंगी-उरली देवाची 84 और मंचर 24 मतदान केंद्र सहित कुल 730 मतदान केंद्र प्रस्तावित है। पिछले चुनाव में यह संख्या 515 थी। यानी इस बार केंद्रों की संख्या 40 फीसदी बढ़ गई है। ‘अ’ व ‘ब’ वर्ग नगर परिषद के लिए 900 से 1,000 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र, जबकि सीधे अध्यक्ष पद वाले परिषद में 800 से 900 मतदाताओं पर एक केंद्र की योजना बनाई गई है। नगर पंचायतों के लिए 1,000 से 1,100 मतदाताओं पर एक केंद्र का मापदंड निश्चित किया गया है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra में फुले और आयुष्मान योजना का विस्तार, अब 2399 बीमारियों का इलाज
मतदान मशीनों की व्यवस्था
चुनाव के लिए आवश्यक उपकरणों की भी जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी की गई है। कुल 811 कंट्रोल यूनिट्स और 1।622 बैलेट यूनिट्स उपलब्ध कराया गया है। मतदान के बाद सुरक्षित भंडारण के लिए प्रत्येक तालुका में स्वतंत्र मतपेटी कक्ष तैयार किया जाएगा।
