-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Municipal Corporation Started Waste To Energy Project
पुणे महानगरपालिका ने लिया बड़ा फैसला, कचरे को रिसाइकल कर बनाएंगे 27 मेगावॉट बिजली
- Written By: अपूर्वा नायक
पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका ने बढ़ते कचरे को कम करने के लिए एक बेहतरीन उपाय खोज लिया है। अब इस कचरे से इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन का काम किया जाने वाला है।

(फाइल फोटो)
Pimpri Chinchwad News In Hindi: बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ पिंपरी-चिंचवड़ शहर में कचरे की मात्रा भी लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए महानगर पालिका ने मोशी कचरा डिपो में कचरे से बिजली उत्पादन (वेस्ट टू एनजीं) की दूसरी परियोजना शुरू करने का निर्णय लिया है।
इसके जरिए प्रतिदिन 1,000 टन सूखे कचरे का निपटारा होगा और प्रतिदिन 27 मेगावॉट बिजली उत्पादन संभव होगा। पर्यावरण विभाग का दावा है कि भविष्य में कचरे की समस्या नहीं रहेगी।
81 एकड़ क्षेत्र में कचरे का पहाड़
पिंपरी-चिंचवड़ शहर से घर-घर का कचरा इकट्ठा कर मोशी डिपो में फेंका जाता है। पिछले 35 वर्षों से जमा कचरे ने यहां 81 एकड़ क्षेत्र में कचरे के पहाड़ खड़े कर दिए हैं। इन्हें हटाने के लिए बायो-माइनिंग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वर्तमान में शहर की आबादी 30 लाख के पार पहुंच चुकी है और प्रतिदिन करीब 1,300 टन कचरा जमा हो रहा है। यह मात्रा दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Denim Fashion: केवल परफेक्ट फिट ही नहीं, आज की मॉडर्न इंडियन महिलाएं जींस में चाहती हैं ये 8 खास बातें
14 हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, 9 हजार को रोजगार-स्वरोजगार का अवसर
पुणेवासियों के लिए राहत: टेमघर बांध में जल स्तर 50% पहुंचा, एक महीने की पानी की आपूर्ति हुई सुरक्षित
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
1,050 करोड़ रुपये का खर्च अपेक्षित
शहर में कचरे की समस्या गंभीर न हो, इसके लिए महापालिका ने ठोस कचरा प्रबंधन हेतु कई परियोजनाएं शुरू की हैं। मौजूदा कचरे से बिजली उत्पादन परियोजना सफल होने के बाद अब एक और परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (DBOT) मॉडल पर शुरू करने की योजना बनाई गई है।
इसके लिए 1,050 करोड़ रुपये का खर्च अपेक्षित है। यह परियोजना 5 एकड़ क्षेत्र में स्थापित की जाएगी, जहां प्रतिदिन 1,000 टन कचरे को जलाकर 27 मेगावॉट बिजली तैयार की जाएगी। इसके लिए 1,500 टन क्षमता की मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) भी बनाई जाएगी। इस परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है और यहां से बिजली महानगर पालिका को सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी। परियोजना में महानगर पालिका का 200 करोड़ रुपये का अंशदान रहेगा।
ये भी पढ़ें :- निकाय चुनाव से पहले पुणे पुलिस अपराधियों की कसेगी नकेल, मकोका और तड़ीपार के अंतर्गत कार्रवाई हुई तेज
फिलहाल 14 मेगावॉट बिजली का उत्पादन
इस समय कार्यस्त कचरे से बिजली उत्पादन परियोजना में रोजाना 700 टन कचरे से 14 मेगावॉट बिजली तैयार की जा रही है। इस पर 300 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है और इसकी अवधि 21 वर्ष है। इसके अलावा होटल वेस्ट से सीएनजी तैयार किया जा रहा है। प्लास्टिक कचरे से ईंधन व कच्चा माल तथा गीले कचरे से कम्पोस्ट खाद बनाई जा रही है।
Pune municipal corporation started waste to energy project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET पेपर लीक मामले में संजीव कुमार को CBI से मिल गई क्लीन चिट
Jul 23, 2026 | 04:45 PMNEET आंदोलन के बीच अभिजीत दिपके पड़े बीमार, बुखार-उल्टी के बाद जंतर-मंतर से हटे; फूड प्वाइजनिंग की आशंका
Jul 23, 2026 | 04:40 PMठाणे के सरकारी अस्पताल में नर्स से दुर्व्यवहार का आरोप, हंगामे के बाद काम बंद, नरेंद्र मेहता ने गार्ड को हटाया
Jul 23, 2026 | 04:35 PMIND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी, देखें प्लेइंग 11
Jul 23, 2026 | 04:35 PMअगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो… सीएम फडणवीस ने राहुल को दी खुली चुनौती, भगौड़ापन छोड़ने की दी सलाह
Jul 23, 2026 | 04:35 PM‘जना नायकन’ ने पहले दिन मचाया धमाल, 14 करोड़ के पार पहुंची कमाई, थिएटरों के बाहर लगी लंबी कतारें
Jul 23, 2026 | 04:30 PMदिल्ली में इंटरनेट बंद, फिर भी चलते रहे मैसेज, आखिर क्या है Bluetooth Mesh तकनीक जिसकी जांच कर रही है पुलिस?
Jul 23, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














