Pune MNC में बंपर भर्ती! जूनियर इंजीनियर के 169 पदों के लिए आवेदन शुरू
BMC के बाद अब Pune Municipal Corporation में भी Junior Engineer की पोस्ट पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। PMC का बजट अब तकरीबन 12,000 करोड़ रुपये हो गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: मुंबई मनपा के बाद सबसे बड़ी नागरी संस्था मानी जाने वाली पुणे मनपा में अब जूनियर इंजीनियर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के जरिए कई युवा इंजीनियरों के सरकारी नौकरी करने का सपना पूरा होगा।
पुणे मनपा का बजट अब 12 हजार करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गया है। पिछले कुछ वर्षों में शहर का चारों दिशाओं में तेजी से विस्तार हुआ है। कई नए गांव महानगरपालिका की सीमा में शामिल किए गए हैं। इसे देखते हुए महापालिका ने 169 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 निर्धारित की गई है।
पहले आचार संहिता में फंस गई थी भर्ती प्रक्रिया
मनपा ने इससे पहले भी इंजीनियरों के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन चुनावी आचार संहिता के कारण यह प्रक्रिया अटक गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मर्डर केस में दो आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; रंजिश के चलते की थी हत्या
Mumbai Local Train में 1512 हेल्पलाइन बनी सुरक्षा का भरोसा, शिकायतों में 65% की बढ़ोतरी
Women Reservation Bill खारिज, BMC में भाजपा-शिवसेना का काला विरोध, सदन में हंगामा
नागपुर में सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त: मनपा से मांगा जवाब, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
ये भी पढ़ें :- PMC का बड़ा फैसला: अब सभी 300 स्कूलों में लगेंगे CCTV कैमरे, छात्राओं की सुरक्षा होगी पुख्ता
भर्ती समय पर पूरी होने की उम्मीद
इस बार प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि भर्ती किसी भी आचार संहिता काल में न अटके, विज्ञापन आचार संहिता लागू होने से पहले जारी किया गया है। इसलिए भर्ती समय पर पूरी होने की उम्मीद है, यह स्थायी पदों के लिए भर्ती होगी और चयनित उम्मीदवारों को मनपा की स्थायी सेवा में शामिल किया जाएगा। मनपा के सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त विजयकुमार थोरात ने जानकारी देते हुए बताया कि जूनियर इंजीनियर पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। हमारा प्रयास रहेगा कि अगले दो महीने में यह पूरी प्रक्रिया पूरी कर योग्य उम्मीदवारों को महापालिका सेवा मे शामिल किया जाए।
