Pune Municipal Corporation में नारी शक्ति विधेयक पर हंगामा, भाजपा-कांग्रेस में तीखी नोकझोंक
Pune Municipal Corporation की आमसभा में नारी शक्ति सम्मान विधेयक को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ। नारेबाजी और टकराव के चलते सदन की कार्यवाही करीब आधे घंटे तक बाधित रही।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे महानगर पालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Municipal Clash On Women Bill Protest: पुणे में पुणे महानगरपालिका (PMC) की आमसभा में ‘नारी शक्ति सम्मान विधेयक’ को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला।
संसद में इस विधेयक के पारित न होने की गूंज स्थानीय स्तर पर भी सुनाई दी, जिससे सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा की महिला नगरसेविकाएं महापौर मंजूषा नागपुरे के आसन के सामने पहुंच गईं। निवेदिता एकबोटे, वर्षा तापकीर, मानसी देशपांडे और स्वरदा बापट के नेतृत्व में ‘नारी फूल नहीं, चिंगारी है’ जैसे नारे लगाए गए, जिससे माहौल और गरमा गया।
दोनों दलों में आमने-सामने टकराव
स्थिति तब और बिगड़ गई, जब भाजपा का एक समूह कांग्रेस गुटनेता चंदूशेठ कदम के आसन की ओर बढ़ा। इसके जवाब में कांग्रेस केअरविंद शिंदे और प्रशांत जगताप समेत अन्य सदस्य भी आक्रामक हो गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक देखने को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
156 हिरासत में तो सिर्फ 78 पर ही एक्शन क्यों? पुणे रेव पार्टी कांड में NCP नेता रोहिणी खड़से का पुलिस पर हमला
NCC का युवाओं को बड़ा तोहफा! PM इंटर्नशिप योजना के तहत पुणे-मुंबई में लगेंगे प्लेसमेंट कैम्प, ऐसे मिलेगा मौका
पुणे में फर्जी निवेश ऐप का जाल, शेयर मार्केट और डिजिटल गोल्ड में बड़ी ठगी; 88 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड
पुणे में आस्था के केंद्र पर हमला, पुजारी अस्पताल पहुंचा
संसदेत नारी शक्ती विधेयक नामंजूर झाल्याने #pmc gb मध्ये भाजप नगरसेविकांकडून काँग्रेस विरुद्ध घोषणाबाजी.काँग्रेस नगरसेविका ही आक्रमक.भाजप – काँग्रेसकडून सभागृहात गोंधळ. @Dev_Fadnavis @iShitalPawar @PSamratSakal @SunetraA_Pawar @RahulGandhi @mohol_murlidhar pic.twitter.com/vyMGmrhG9Z — Pandurang sarode (@spandurangSakal) April 20, 2026
आधे घंटे तक ठप रही कार्यवाही
लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही करीब आधे घंटे तक बाधित रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा, जिसके बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हो सकी।
आरोप-प्रत्यारोप का दौर
भाजपा ने कांग्रेस पर महिला विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने इसे भाजपा का राजनीतिक स्टंट बताया। इस घटनाक्रम ने शहर की स्थानीय राजनीति में तनाव को और बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें :- पुणे में फर्जी ATC NOC पर अवैध निर्माण का आरोप, विमान सुरक्षा पर बड़ा खतरा
आपको बता दें कि पूरे देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर चर्चा तेज हैं। लोकसभा में विपक्ष के द्वारा इस पारित होने वाले बिल को खारिज कर दिया गया है। जिससे सत्ता पक्ष में गुस्सा देखने के लिए मिल रहा है।
