

Pune MH12 RTO Identity Demand: पुणे के सामाजिक कार्यकर्ता अमोघ ढमाले ने पुणे की पहचान से जुड़े MH-12 वाहन पंजीकरण कोड को जारी रखने की मांग की है। उन्होंने प्रस्तावित MH-12 1A जैसी नई सीरीज को जल्द लागू करने और इसकी आधिकारिक समयसीमा घोषित करने की मांग की है।
अमोघ ढमाले ने बताया कि MH-12 कोड बनाए रखने के लिए MH-12 1A या उसके समकक्ष प्रारूप शुरू करने का प्रस्ताव सामने आ चुका है, लेकिन इसकी आधिकारिक अधिसूचना (Draft Notification) और लागू होने की स्पष्ट समयसीमा अब तक जारी नहीं की गई है।
पुणे की पहचान से जुड़े MH-12 वाहन पंजीकरण कोड को कायम रखने की मांग उठी है। सामाजिक कार्यकर्ता अमोघ ढमाले ने कहा कि MH-12 सिर्फ वाहनों का पंजीकरण कोड नहीं, बल्कि पुणे की लंबे समय से चली आ रही पहचान का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा MH-12 सीरीज समाप्त होने के बाद नए वाहनों का पंजीकरण फिलहाल MH-61 कोड के तहत किया जा रहा है। ऐसे में पुणे के लिए नई MH-12 श्रृंखला शुरू करने की मांग की जा रही है।
ढमाले के अनुसार, MH-12 1A जैसी नई श्रृंखला शुरू करने का प्रस्ताव सामने आया है। हालांकि, इसकी औपचारिक अधिसूचना और इसे लागू करने की स्पष्ट समयसीमा अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है।
उन्होंने मांग की कि नई श्रृंखला कब से लागू होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी जल्द जारी की जाए। साथ ही प्रस्तावित प्रारूप से संबंधित मसौदा अधिसूचना जारी कर नागरिकों से आपत्ति और सुझाव लेने की प्रक्रिया भी पूरी करने की मांग की गई है।
अमोघ ढमाले ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल द्वारा भी पुणे के लिए MH-12 कोड जारी रखने की मांग उठाई गई है और इस संबंध में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
अब इस पहल को औपचारिक रूप से लागू करने की दिशा में कदम उठाने की मांग की जा रही है।
ढमाले ने कहा कि MH-12 से जुड़ी नई श्रृंखला को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए आधिकारिक समयसीमा जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभाग से अधिसूचना जारी करने और आपत्ति-सुझाव प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है।