Pune Metro Uber QR Ticket : पुणे मेट्रो का सफर हुआ डिजिटल, अब उबर ऐप से बुक होंगे QR टिकट
Pune Metro Uber QR Ticket: पुणे मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उबर ऐप के जरिए सीधे QR कोड आधारित मेट्रो टिकट बुक किए जा सकेंगे, साथ ही टिकट पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे मेट्रो उबर टिकट (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Metro Uber QR Ticket Booking News: दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई के बाद अब पुणेकरों का मेट्रो सफर और भी आसान और डिजिटल होने जा रहा है। यात्रियों को अब टिकट काउंटर की लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
पुणे मेट्रो ने प्रमुख राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘उबर’ के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत अब सीधे उबर ऐप से ही क्यूआर (QR) कोड आधारित मेट्रो टिकट बुक किए जा सकेंगे। पुणे यह अनूठी सुविधा पाने वाला देश का पांचवां शहर बन गया है।
टिकट बुकिंग पर मिलेगी 50% की छूट
डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और यात्रियों को आकर्षित करने के लिए उबर ने शुरुआती चरण में एक विशेष ऑफर की घोषणा की है। ऐप के जरिए मेट्रो टिकट बुक करने वाले यात्रियों को सीमित अवधि के लिए टिकट मूल्य पर 50% की सीधी छूट मिलेगी। छूट की अधिकतम सीमा रु1० प्रति टिकट होगी।
सम्बंधित ख़बरें
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
बारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
ये भी पढ़ें :- पुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
यात्री यूपीआई से आसानी से कर सकते हैं भुगतान
- टिकट बुक करने के लिए यात्री यूपीआई के माध्यम से आसानी से भुगतान कर सकते हैं। यह सेवा केंद्र सरकार के डिजिटल बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट ओएनडीसी-ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।
- ओएनडीसी के प्रबंध निदेशक और सीईओ विभोर जैन ने इसे स्मार्ट और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डीकर और उबर इंडिया की नेहा कपूर के अनुसार, देश भर में उबर के जरिए अब तक 1 करोड़ से अधिक मेट्रो टिकट बुक किए जा चुके हैं।
