पुणे मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Metro Update: पुणेवासियों के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महामेट्रो) ने पुणे मेट्रो के दूसरे चरण (Phase-2) को गति देते हुए पीसीएमसी (PCMC) से निगडी तक के विस्तार के लिए बुनियादी ढांचे का ठेका जारी कर दिया है।
पुणे मेट्रो विस्तार के तहत स्टेशन संबंधी सुविधाओं और निर्माण कार्य के लिए ‘कोलोसस इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ को चुना गया है। इस कंपनी को 78.5 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर दिया गया है। महामेट्रो ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 18 महीने की समय-सीमा (Dead-line) तय की है। इसका मतलब है कि अगले डेढ़ साल में इस रूट का ढांचा बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
यह नया विस्तार वर्तमान ‘पर्पल लाइन’ का हिस्सा है, जो वर्तमान में पीसीएमसी से स्वारगेट तक चलती है। इस प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं।
इस परियोजना की नींव फरवरी 2021 में महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी के साथ पड़ी थी। इसके बाद 2023 में केंद्रीय मंत्रिमंडल और पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) से हरी झंडी मिली। टेंडर प्रक्रिया की बात करें तो 29 अगस्त 2025 को तकनीकी बोली खोली गई थी, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 12 फरवरी को सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को आधिकारिक रूप से काम सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें:- मुंबई: नायगांव स्टेशन का फुटओवर ब्रिज डेढ़ महीने के लिए बंद; यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, अपनाएं ये वैकल्पिक मार्ग
वर्तमान में 17.4 किलोमीटर लंबी पर्पल लाइन पर 14 स्टेशनों के साथ मेट्रो दौड़ रही है। निगडी तक विस्तार होने से पिंपरी-चिंचवड़ के औद्योगिक क्षेत्र और निगडी-आकुर्डी के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह न केवल ट्रैफिक जाम को कम करेगा बल्कि यात्रा के समय में भी भारी बचत करेगा।