Yavatmal: ST बस के अचानक फेल हुए ब्रेक; प्लेटफॉर्म चीरते हुए अंदर घुसी बस! मंजर देख यात्रियों के उड़े होश
Yavatmal MSRTC Bus Accident: यवतमाल जिले के आर्णी बस स्टैंड पर मंगलवार की शाम एक खौफनाक मंजर देखने को मिला, जब पुसद डिपो की एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए।
- Written By: प्रिया जैस
बस के ब्रेक हुए फेल (सौजन्य-नवभारत)
Yavatmal MSRTC Bus Accident: यवतमाल जिले के आर्णी संभाग में मंगलवार शाम करीब 5:20 बजे आर्णी बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा टल गया। पुसद डिपो की बस (क्रमांक एमएच 40 वाय 5018) को प्लेटफॉर्म पर लगाते समय अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए और बस सीधे बस स्टेशन परिसर में घुस गई।
गनीमत रही कि उस समय प्लेटफॉर्म पर कोई यात्री मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यह बस पुसद से आर्णी मार्ग होते हुए यवतमाल तक नियमित फेरा लगाती है। साथ ही पुसद डिपो से सामग्री की आपूर्ति भी इसी बस से की जाती है। घटना के दिन 17 फरवरी को बस आर्णी प्लेटफार्म पर लगाई जा रही थी।
चालक शेख निसार ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक काम नहीं करने के कारण बस अनियंत्रित होकर सीधे बस स्टेशन में घुस गई। हादसे में बस का अगला केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि बस स्टेशन के अवरोध के कारण बस आगे नहीं बढ़ सकी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में वोटर लिस्ट अभियान तेज, 244 कर्मचारी बने BLO, घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन
नागपुर मनपा परिवहन विभाग में 200 करोड़ का घोटाला! विपक्ष ने सबूतों के साथ खोली कुप्रबंधन व भ्रष्टाचार की पोल
40 गर्भवती महिलाओं कि स्वास्थ्य सुरक्षा दांव पर! यवतमाल में दुर्गम कोलाम बस्तियों में रास्ते बंद होने का खतरा
यवतमाल में खरीफ बुआई ने पकड़ी रफ्तार, 9.29 लाख हेक्टेयर में से 73% से अधिक खेतों में बोनी पूरी
यह भी पढ़ें – पुराना भंडारा रोड पर चला बुलडोजर, 8 जेसीबी और भारी पुलिस बल के साथ 40 इमारतें ढहाई; मचा हड़कंप
परीक्षा के चलते टला बड़ा अनर्थ
आर्णी बस स्थानक प्रमुख देवेंद्र धारवड़ ने कहा, “आर्णी शहर के सभी विद्यालयों में इन दिनों घटक आंतरिक परीक्षा चल रही है। परीक्षा के कारण विद्यार्थी सामान्य दिनों की तुलना में जल्दी घर लौट गए थे। रोजाना शाम 5 बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद बस स्टैंड पर छात्रों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में यदि उस समय विद्यार्थी मौजूद होते तो गंभीर हादसा हो सकता था। छात्रों की अनुपस्थिति के कारण संभावित बड़ा अनर्थ टल गया।”
