पुणे मेट्रो का होगा बड़ा विस्तार, पीसीएमसी और पीएमआरडीए को जोड़ते हुए 200 किमी नेटवर्क की योजना
Devendra Fadnavis Pune Metro Announcement: पुणे में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 200 किलोमीटर लंबे मेट्रो नेटवर्क विस्तार की घोषणा की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे मेट्रो रेल प्रकल्प (सौ. सोशल मीडिया एक्स )
Pune Metro Expansion Plan: पुणे शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को ‘मेट्रो भवन’ के उद्घाटन के अवसर पर पुणे मेट्रो के भविष्य की एक व्यापक और महत्वाकांक्षी रूपरेखा प्रस्तुत की।
मुख्यमंत्री ने पुणे महानगर पालिका, पिंपरी-चिंचवड़ और पीएमआरडीए क्षेत्रों को एकीकृत करते हुए कुल 200 किलोमीटर लंबे मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। इस विशाल परियोजना को छोटे टुकड़ों में बांटने के बजाय एक समग्र और एकीकृत नियोजन (डीपीआर) के साथ अगले ढाई से तीन वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार इस कार्य के लिए धन की कमी नहीं होने देगी और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे भविष्य के ग्रोथ सेंटर, औद्योगिक क्षेत्रों और नए प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ध्यान में रखते हुए इस नेटवर्क का विस्तार करें।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai RTO Action: मुंबई RTO की बड़ी कार्रवाई, 16 महीनों में 5506 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
Vasai Virar Highway बना ‘डार्क जोन’गड्ढे, अंधेरा और खड़े ट्रक से बढ़ी दुर्घटना की आशंका
Mumbai Summer Special Trains: गर्मी में रेलवे की राहत, मुंबई से इंदौर, गोरखपुर समेत कई रूट पर स्पेशल ट्रेनें
Western Railway Mega Block: राम मंदिर-जोगेश्वरी के बीच 10 घंटे काम, कई लोकल ट्रेनें प्रभावित
Metro Bhavan: Powering Pune’s Next Phase of Urban Mobility Inaugurated the state-of-the-art 'Metro Bhavan' in Pune, marking a significant milestone in our journey toward providing world-class infrastructure. Envisioned this facility as the nerve center for the entire Metro… https://t.co/bd5ipi3wn5 pic.twitter.com/j7CLH93kTj — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 15, 2026
मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की सीएम ने की सराहना
पुणे मेट्रो को देश की सबसे तेज गति से विकसित होने वाली परियोजनाओं में से एक बताते हुए मुख्यमंत्री इसके आधुनिक डिजाइन और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की सराहना की। वर्तमान में शहर में लगभग 33 किलोमीटर का मार्ग संचालित है, जिसे जल्द ही 56 किलोमीटर तक विस्तारित किया जाएगा।
इस विस्तार में टाटा समूह के सहयोग से पीपीपी मॉडल पर बन रही 23 किलोमीटर लंबी हिंजवडी-शिवाजीनगर लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हालांकि, इस तीसरी मेट्रो लाइन के शुरू होने के समय में थोड़ा बदलाव हुआ है। पहले इसे मार्च के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन अब तकनीकी और निर्माण संबंधी अंतिम कार्यों के कारण यह सेवा जून-जुलाई तक दो चरणों में शुरू हो सकेगी।
आधुनिक और प्रगतिशील पुणे का प्रतीक मेट्रो भवन
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने ‘मेट्रो भवन’ को आधुनिक पुणे की प्रगति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रिंग रोड, चौड़ी सड़कों और मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के माध्यम से शहर के बढ़ते यातायात दबाव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। पुणे और पिपरी-चिंचवड के आर्थिक महत्व को देखते हुए यह 200 किलोमीटर का नियोजित जाल न केवल परिवहन को सुगम बनाएगा, बल्कि पुणे के शहरी ढांचे को वैश्विक स्तर की पहचान भी दिलाएगा।
ये भी पढ़ें :- नवी मुंबई में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, शेयर निवेश के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तथा पुणे की पालकमंत्री सुनेत्रा पवार, उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल, महापौर मंजुषा नागपुरे, सांसद मेधा कुलकर्णी, विधायक योगेश टिलेकर, भीमराव तापकीर, सुनील कांबले, हेमंत रासने और बापू पठारे सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव असीम गुप्ता, पुणे के विभागीय आयुक्त डॉ चंद्रकांत पुलकुंडवार तथा महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डीकर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
