Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मावल भूमि अभिलेख कार्यालय में ‘रेट कार्ड’ का खुलासा, सुनील शेलके ने भ्रष्टाचार पर मचाया तहलका

Pune News: मावल भूमि अभिलेख कार्यालय में 'रेट कार्ड' से भारी रिश्वत और भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। विधायक सुनील शेलके ने उपअधीक्षक और तीन कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 12, 2025 | 09:27 AM

विधायक सुनील शेलके (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maval Land Office Corruption: मावल तहसील के भूमि अभिलेख कार्यालय में वर्षों से फैले भ्रष्टाचार का पर्दाफाश अब सार्वजनिक हो गया है। मावल के विधायक सुनील शेलके ने हाल ही में कार्यालय में चल रहे अवैध आर्थिक लेन-देन को उजागर किया। उन्होंने उपअधीक्षक पल्लवी पिंगले और तीन प्रमुख लोगों सतीश, कोमल और परेश को भ्रष्टाचार का मुख्य केंद्र बताया। इन लोगों के जरिए कई सरकारी कार्यों के लिए कथित रूप से लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं।

विधायक ने बताया कि माप और नक्शा तैयार करने के नाम पर किसानों और नागरिकों से अतिरिक्त पैसे वसूले जाते हैं। मावळ तालुका में किसानों से प्रति एकड़ 10,000 रुपए, एमआईडीसी क्षेत्रों में लाखों रुपए और तलेगांव, लोनावला व वडगांव जैसे शहरी भागों में 10,000 से 20,000 रुपए प्रति गुंठा वसूले जा रहे हैं। इस ‘रेट कार्ड’ के खुलासे ने कार्यालय की प्रतिष्ठा धूमिल कर दी है और राज्य में खलबली मचा दी है।

सुनील शेलके ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी भ्रष्टाचार का हिस्सा है, उसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपअधीक्षक पल्लवी पिंगले जानबूझकर प्रक्रिया में देरी कर रही हैं और अमीर जमीनदारों से पैसे लेकर लाभ ले रही हैं। नक्शों और प्रॉपर्टी कार्ड में गड़बड़ी कर अपील केसों में निर्णय प्रभावित किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- पटाखा विक्रेता उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, कांग्रेस की चेतावनी- कानून तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

विधायक ने जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति इस तरह के भ्रष्टाचार से प्रभावित है, वह एक सप्ताह के भीतर जांच समिति के समक्ष शिकायत दर्ज कराए। सुनील शेलके ने तीनों मुख्य आरोपियों , सतीश, कोमल और परेश को ‘कलेक्शन कलेक्टर’ करार दिया और कहा कि इनके जरिए करोड़ों का अवैध लेन-देन होता है।

इस खुलासे के बाद मावल भूमि अभिलेख कार्यालय में भारी हलचल मची है। स्थानीय प्रशासन और अधिकारी अब जांच शुरू करने के लिए गंभीर हैं। विधायक के अनुसार, यह सिर्फ जमीन के काम तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे संबंधित तमाम विभागों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच का हिस्सा होगी।

सुनील शेलके के इस कदम ने मावल माप कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ न सिर्फ आवाज उठाई है, बल्कि आम नागरिकों को भी इस व्यवस्था में सुधार की उम्मीद दी है। उनका कहना है कि जब तक भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय नहीं होती, तब तक जनता की सुरक्षा और उनके हक की रक्षा अधूरी है।

Pune maval land record office corruption rate card exposed sunil shelke

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2025 | 09:27 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

Nagpur: रास्ते में रोकी बस तो परमिट रद्द, डीसीपी ट्रैफिक मतानी की निजी बस चालकों को चेतावनी

2

पुणे औद्योगिक कॉरिडोर को बड़ी राहत, तलेगांव-चाकण-शिक्रापुर हाईवे ‘BOT मॉडल’ पर जल्द होगा तैयार

3

वोटर लिस्ट पर भाजपा-कांग्रेस का ध्यान, सूची की हो रही समीक्षा, एक का वाचन तो दूसरे का संवाद-अभियान

4

गड़चिरोली में जंगली जानवरों का शिकार बढ़ा, शिकारी रात को बिजली बंद कर जंगलों में कर रहे अवैध काम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.