Pune में ट्रैफिक सुधार की तैयारी, कर्वे रोड पर जाम से राहत; दो फ्लाईओवर बनाने की योजना
Pune Traffic Congestion: कर्वे रोड पर बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए PMC ने 2 नए फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई। कर्वे स्टैच्यू चौक व आंबेडकर चौक पर प्रस्तावित इस परियोजना से यातायात सुचारू हो।
- Written By: अंकिता पटेल
Pune Karve Road Flyover Plan( सोर्स: सोशल मीडिया )
Pune Karve Road Flyover Plan: पुणे शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल कर्वे रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने दो नए फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की है।
ये फ्लाईओवर कर्वे स्टैच्यू चौक और आंबेडकर चौक पर प्रस्तावित हैं, जहां रोजाना वाहनों की भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य वातायात को सुचारू बनाना और यात्रियों के समय की बचत करना है।
ट्रैफिक समाधान की दीर्घकालिक तैयारी शुरू
मनपा इस परियोजना को पुणे मेट्रो के प्रस्तावित रूट (एसएनडीटी से माणिकबाग, वारजे) के साथ तालमेल बिठाकर विकसित कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि मेट्रो निर्माण के बाद सड़क विस्तार की संभावनाएं सीमित हो जाएंगी, इसलिए भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अभी से योजना बनाना अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
पीएमसी के ट्रैफिक प्लानिंग विभाग के प्रभारी दिनकर गोजारे ने कहा कि कर्वे रोड पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। मेट्रो परियोजना को ध्यान में रखते हुए हम एक दीर्घकालिक समाधान तैयार कर रहे हैं, ताकि आने वाले वर्षों में नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।
पुरानी योजनाओं पर भी होगा पुनर्विचार
गांजारे ने बताया कि आंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर बनाने की योजना राज्य सरकार ने 2018 में ही बनाई थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका था। अब नई योजना के तहत कर्वे रोड पर कुल तीन फ्लाईओवर होगे, मौजूदा कर्वेनगर फ्लाईओवर को मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा, जबकि दो नए फ्लाईओवर ट्रैफिक के दबाव को अलग-अलग दिशाओं में विभाजित करेंगे, इससे प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सुरक्षा और पर्यावरण का रखा जाएगा पूरा ध्यान
परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण चरण होगा, जिसके लिए प्रभावित भूमि स्वामियों और निर्माणों का विस्तृत विवरण तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दुर्घटना विश्लेषण, पर्यावरण मूल्यांकन भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- Dhule में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई; आधी रात को छापा
कर्वे रोड पर यातायात प्रबंधन के तहत दो फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए विस्तृत अध्ययन करने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि पुणे मेट्रो की एसपनडीटी से माणिकचाग। वारजे मार्ग) जाने वाली ‘स्पर लाइन’ इसी मार्ग से गुजरने वाली है।
– पुणे मनपा,प्रभारी ट्रैफिक प्लानिंग विभाग, दिनकर गोजारे
