Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में आध्यात्मिक उपचार का झांसा देकर इंजीनियर से 14 करोड़ की ठगी; कथित साध्वी समेत 3 गिरफ्तार

Pune News: पुणे में आईटी इंजीनियर से ‘आध्यात्मिक उपचार’ का झांसा देकर 14 करोड़ की ठगी का मामला। कथित साध्वी समेत तीन लोगों को नासिक से हिरासत में लिया गया। शिकायत आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 07, 2025 | 05:48 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Fraud News: महाराष्ट्र के पुणे में आध्यात्मिक उपचार के नाम पर एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक कथित साध्वी और उसके दो सहयोगियों पर एक आईटी पेशेवर पिता से उनकी दो बेटियों की स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने का झांसा देकर 14 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।

शिकायतकर्ता की पहचान दीपक डोलास के रूप में हुई है, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले पुणे पुलिस से शिकायत की थी कि एक कथित साध्वी ने उन्हें ‘आध्यात्मिक शक्तियों’ का दावा करते हुए उनके साथ धोखाधड़ी की।

पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोथरूड पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे बाद में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को स्थानांतरित कर दिया गया।

तीन लोगों को हिसारत में लिया

पुलिस आयुक्त ने यह भी बताया कि इस मामले में नासिक से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने पुष्टि की कि हिरासत में लिए गए लोगों में कथित साध्वी भी शामिल है, लेकिन विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।

बीमारियों से मुक्ति दिलाने का दिया झांसा

शिकायतकर्ता दीपक डोलास ने पुलिस को बताया कि कथित साध्वी ने उनके परिवार को यह आश्वासन दिया था कि वह ‘दैवीय हस्तक्षेप’ की मदद से उनकी बेटियों को बीमारियों से मुक्ति दिला सकती है।

साध्वी के इन दावों और आश्वासन पर विश्वास करते हुए, डोलास अपनी संपत्ति बेचने के लिए राजी हो गए। डोलास ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें अपनी कई महत्वपूर्ण संपत्तियां बेचनी पड़ीं।

यह भी पढ़ें:- CM फडणवीस ने महिला विश्व कप विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, दिया करोड़ों का नकद पुरस्कार

इनमें ब्रिटेन में स्थित एक घर भी शामिल था, जहां तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में डोलास कभी काम करते थे। इसके अलावा, उन्होंने पुणे में अपनी अचल संपत्ति (Immovable property) और अपने पैतृक गांव में स्थित कृषि भूमि भी बेच दी।

14 करोड़ की धोखाधड़ी

शिकायत में दावा किया गया है कि डोलास ने संपत्ति बेचने से मिली राशि सहित, कालांतर में कथित साध्वी को कुल मिलाकर लगभग 14 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि दी।

डोलास ने आरोप लगाया कि इतना बड़ा आर्थिक नुकसान उठाने और पैसे देने के बावजूद, उनकी बेटियों की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। जब उन्हें यह महसूस हुआ कि उन्हें जानबूझकर झांसे में लिया गया है, तब उन्होंने अंततः पुलिस से संपर्क किया और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नासिक से हिरासत में लिया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pune it professional duped of 14 crore three people including alleged sadhvi detained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2025 | 05:48 PM

Topics:  

  • Cyber Fraud News
  • Maharashtra
  • Pune
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

सल्तनत खत्म, विरासत बिखरी! जिस डॉन के नाम से कांपती थी मुंबई, आज दर-दर भटकने को मजबूर उसकी बेटी

2

Maharashtra: अब भी 3,798 स्कूलों की जियोटैगिंग अधूरी, शिक्षा विभाग ने दी 10 दिन की मोहलत

3

पुणे-नागपुर वंदे भारत में 16 कोच की मांग, GM ने स्वीकारा, प्रयागराज के लिए TOD पर विचार का वादा

4

नवी मुंबई एयरपोर्ट की ऐतिहासिक शुरुआत, गौतम अदाणी ने देश के नायकों को दिया भावुक संदेश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.