-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Government Honoured Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues Radha Yadav Amol Mujumdar
CM फडणवीस ने महिला विश्व कप विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, दिया करोड़ों का नकद पुरस्कार
- Written By: आकाश मसने
CM Devendra Fadnavis ने मुंबई में विश्व कप विजेता स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव को 2.25-2.25 करोड़ का पुरस्कार दिया। खिलाड़ियों के साथ कोच अमोल मुजूमदार को भी सम्मानित किया।

खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित करते सीएम फडणवीस व डिप्टी सीएम अजित पवार (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra)
CM Fadnavis Honored Women’s World Cup Winning Players: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में हाल ही में नवी मुंबई में हुए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन से जीत हासिल कर अपना पहला 50 ओवर का विश्व कप जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट के लिए इतिहास रचा था।
इसी जीत के उपलक्ष्य में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में एक सम्मान समारोह आयोजित किया।
इस समारोह में, टीम की सदस्य स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव को सम्मानित किया गया और प्रत्येक को 2.25 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही कोच अमोल मुजूमदार को भी सम्मानित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
अलग पद, अलग फीस, लेकिन एक ही प्रश्नपत्र; छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती पर अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी
CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
खिलाड़ियों को बताया महाराष्ट्र का गौरव
मुख्यमंत्री फडणवीस ने तीनों खिलाड़ियों को ‘महाराष्ट्र का गौरव’ बताया। उन्होंने कहा कि इस टीम की जीत से राज्य में खुशी का माहौल है। फडणवीस ने विश्वास जताया कि टीम की यह ऐतिहासिक जीत युवा लड़कियों को खेलों में शामिल होने और वैश्विक मंच पर चमकने के लिए प्रेरित करेगी।
🔸 CM Devendra Fadnavis felicitated the Maharashtra players who represented Team India in the ICC Women’s Cricket World Cup–winning squad, vice-captain Smriti Mandhana, Jemimah Rodrigues, Radha Yadav, along with head coach Amol Muzumdar.
DCM Ajit Pawar, Minister Adv Ashish… pic.twitter.com/w5tjH5CrC4 — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) November 7, 2025
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि सेमीफाइनल में जेमिमा का शतक ‘टर्निंग प्वाइंट’ था, जिसकी वजह से टीम फाइनल तक पहुंच सकी। उन्होंने टीम की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह टीम वापसी कर एक परिवार की तरह खेली, उससे ‘टीम वर्क’ का सही मायने में पता चलता है।
सीएम फडणवीस ने कहा कि दुनिया ने देखा कि विश्व कप पहली बार भारत ने जीता, जो पारंपरिक रूप से चुनिंदा देशों के पास जाता था, और यह गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि पेशेवर क्रिकेट में सहयोग के बिना जीत संभव नहीं है और कोच, सहयोगी स्टाफ और मार्गदर्शकों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
कोचिंग स्टाफ को भी किया सम्मानित
इस अवसर पर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार को 22.5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया, जबकि सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 11 लाख रुपये दिए गए।
इस मौके पर गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डायना एडुल्जी, विश्लेषक अनिरुद्ध देशपांडे, लॉजिस्टिक्स समन्वयक अपर्णा गंभीरराव और सहयोगी स्टाफ सदस्य मिहिर उपाध्याय, पूर्वा काटे और ममता शिरुरुल्ला मौजूद थे।
क्या बोलीं स्मृति मंधाना?
भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने हमेशा उनका समर्थन किया है, यहां तक कि 2017 में उपविजेता रहने पर भी उन्हें सम्मानित किया गया था।
एक ही सपना था विश्व कप जीतना: अमोल मजूमदार
अमोल मजूमदार ने कहा कि जब हम सेमीफाइनल और फाइनल के लिए मुंबई आए थे तो हमारे अंदर उत्साह और भरोसा था कि यहां कुछ ऐतिहासिक होगा। इन खिलाड़ियों का कौशल स्तर कल्पना से परे है। उनका बस एक ही सपना था विश्व कप जीतना और उन्होंने इसके लिए दिन-रात मेहनत की।
बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने कहा कि उन्हें इस तरह पहली बार सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मेरा समर्थन किया, उन सभी के प्रति आभारी हूं। जेमिमा ने कहा कि अब हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य अगली पीढ़ी के लिए खेल को एक बेहतर मुकाम पर छोड़ना है। मेरे माता-पिता के चेहरों पर मुस्कान किसी भी चीज से ज़्यादा मायने रखती है।
अजित पवार ने भी दी बधाई
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी इस अवसर पर कहा कि यह जीत दर्शाती है कि जब ग्रामीण भारत की लड़कियों को मौके मिलते हैं तो वे देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से कहा कि टीम ने दिल जीत लिया है और उनकी जीत के बाद फिर से दिवाली मनाई गई।
डिप्टी सीएम पवार ने महिला टीम की जीत की तुलना पुरुष टीम की 1983 विश्व कप जीत से करते हुए कहा कि उस समय क्रिकेट एक धर्म बन गया था, और आज इन महिलाओं ने अपनी पीढ़ी के लिए भी यही किया है।
Maharashtra government honoured smriti mandhana jemimah rodrigues radha yadav amol mujumdar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM













