पुणे के ILS लॉ कॉलेज में रैगिंग का मामला, डेक्कन पुलिस ने 5 छात्रों पर किया केस दर्ज
Pune ILS Law College Ragging Case: पुणे के ILS लॉ कॉलेज में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। हॉस्टल में एक छात्र से मानसिक प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने 5 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे आईएलएस लॉ कॉलेज (सौ. सोशल मीडिया )
Pune ILS Law College Ragging Case Student Arrested: शिक्षा के केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाले पुणे शहर के आईएलएस लॉ कॉलेज में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है।
कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र के साथ मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार किए जाने के आरोप में डेक्कन पुलिस ने 5 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस घटना से शैक्षणिक परिसर में हड़कंप मच गया है, पीड़ित छात्र एलएलबी द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी है और कॉलेज के ही छात्रावास में रहता है। उसी हॉस्टल में रहने वाले और उसी कक्षा में पढ़ने वाले 5 छात्रों ने उसे लंबे समय से निशाना बनाया हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
पुस्तक विमोचन: देवाभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता घटी, 124 मंडलों में अतिवृष्टि, जलगांव में 6 की मौत और पंढरपुर में बाढ़ का संकट
पिंपरी-चिंचवड़ में आर्थिक तंगी से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा
महालुंगे भूखंड विवाद गरमाया; अदालत का यथास्थिति आदेश, दोनों बिल्डरों ने एक-दूसरे पर अतिक्रमण के लगाए आरोप
डेक्कन पुलिस में की शिकायत दर्ज
आरोप है कि इन छात्रों ने पीड़ित को बार-बार गाली-गलौज की, अपमानजनक व्यवहार किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जिससे वह लगातार परेशान रहा। पीड़ित छात्र ने कुछ दिन पहले डेक्कन पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपों को सही पाया और एंटी-रैगिंग कानून की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान आदित्य सिंह, सुमित गायकवाड़, राजहंस देशमुख, स्वराज गायकवाड़ और उज्ज्वल राज के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai International Airport पर 8 करोड़ की ड्रग्स जब्त, बैंकॉक से लाई जा रही हाइड्रोपोनिक भांग पकड़ी
कॉलेज प्रशासन पर भी सवाल
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कॉलेज प्रशासन से भी की थी लेकिन उस पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जाच अब पुलिस कर रही है। देश के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में इस तरह की घटना सामने आने से गंभीर सवाल खड़े हो गए है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है, और कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर भी निगाहे टिकी हुई हैं।
