पुणे में ICU बेड और वेंटिलेटर की भारी कमी, गंभीर मरीजों के परिजन परेशान
Medical Conditions In Pune: पुणे में अचानक बढ़ी बीमारियों के मामलों के बीच ICU बेड और वेंटिलेटर की कमी गहरा गई है। गंभीर मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही, परिजन भटकने को मजबूर हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
आईसीयू (सौ. सोशल
ICU Bed Shortage In Pune: पुणे इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है। शहर के प्रमुख निजी और सरकारी अस्पतालों में अचानक आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की भारी कमी हो गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि गंभीर मरीजों के परिजनों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक भटकना पड़ रहा है।
एंबुलेंस में इंतजार को मजबूर मरीज
कई मामलों में मरीजों को अस्पताल में तत्काल बेड न मिलने के कारण एंबुलेंस में ही घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीजों की हालत और बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है। परिजन प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।
अचानक बढ़े मरीजों की संख्या
विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम और संक्रामक बीमारियों के बढ़ते मामलों के कारण अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में अचानक उछाल आया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वे अपनी पूरी क्षमता से अधिक काम कर रहे हैं, लेकिन नए आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की व्यवस्था करना फिलहाल बड़ी चुनौती बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
ये भी पढ़ें :- Pune RTO की बड़ी कार्रवाई: 3,600 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, जीरो टॉलरेंस नीति लागू
रियल-टाइम बेड डैशबोर्ड की मांग
नागरिकों ने प्रशासन से ‘रियल-टाइम बेड डैशबोर्ड’ को फिर से शुरू करने की मांग की है, ताकि आपात स्थिति में बेड की उपलब्धता की जानकारी तुरंत मिल सके। डॉक्टरों ने भी लोगों से अपील की है कि बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर उपचार कराएं, ताकि स्थिति गंभीर होकर आईसीयू तक न पहुंचे। पुणे में पैदा हुआ यह स्वास्थ्य संकट प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
