सोयाबीन कीमत गिरावट पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान, अफवाहों को ठहराया जिम्मेदार

Beed में महा पशुधन प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए नया बाजार खोलेगा। सोयाबीन कीमतों में गिरावट को उन्होंने अफवाहों और गलत बताया।
Devendra Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया एक्स )
Published on: 
Updated on: 

India US Trade Deal Farmers: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को यहां कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता किसानों के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि इससे देश में एक बड़ा नया बाजार खुलेगा, लेकिन कुछ लोग और दल इसके बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं।

फडणवीस ने परली में राज्य के पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित महा पशुधन प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कोई समझौता कभी नहीं किया जाएगा जिसका भारत के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि व्यापार समझौते के बाद हमारे लिए एक नया अमेरिकी बाजार खुल गया है। हालांकि, कुछ लोग और दल गलत जानकारी फैला रहे हैं। कोई भी सस्ते उत्पाद लाकर हमारे बाजार और उत्पादों को प्रभावित नहीं कर सकता।

सोयाबीन की कीमतें गलत सूचनाओं' के कारण गिरीं

मुख्यमंत्री ने कहा हम अमेरिका या यूरोप के लिए ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं खोलेंगे जिससे हमारे किसानों, डेरी क्षेत्र और कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। उन्होंने दावा किया कि सोयाबीन की कीमतें ऐसी अफवाहों और गलत सूचनाओं के कारण गिरी। फडणवीस ने कहा कि सोयाबीन का अच्छा भाव मिल रहा था। लेकिन कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाई, जिसके चलते भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया, मैं किसानों को आश्वस्त करता हूं कि सोयाबीन या कपास बाहर से नहीं मंगाई जाएगी। हमें ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को उनकी औकात दिखानी होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com