

Pune Graduate Teacher Voter List Name Online Check: पुणे स्नातक और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन जांचने की अपील की गई है। इसके लिए mahaelection.gov.in वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मतदाता वेबसाइट खोलकर Electoral Registration विकल्प में जाएं। इसके बाद संबंधित Graduate या Teachers निर्वाचन क्षेत्र का चयन कर नाम खोजा जा सकता है। नाम खोजने के लिए Acknowledgement Number, Current Roll, Final Roll तथा District-Taluka–Name जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।
Acknowledgement Number नहीं होने पर जिले, तहसील और मतदाता का नाम दर्ज कर भी खोज की जा सकती है। कैप्चा भरकर Search करने पर मतदाता की जानकारी, मतदान केंद्र और अन्य विवरण दिखाई देंगे।
पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची 12 जनवरी 2025 को प्रकाशित की गई थी। इसके बाद अब 12 अक्टूबर को पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। ऐसे में निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि पूरक सूची जारी होने के बाद एक बार फिर अपना नाम जांच लें।
साथ ही, मतदाता सूची में दर्ज मतदान केंद्र, पते और अन्य आवश्यक विवरणों की भी पुष्टि करने की सलाह दी गई है। पूरक सूची में कुछ मतदाताओं के नाम या उनके विवरण में बदलाव संभव है। इसलिए मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए मतदाताओं को समय रहते अपने विवरण की जांच कर उन्हें सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
पूरक मतदाता सूची जारी होने के बाद मतदाताओं को अपने नाम के साथ सूची में दर्ज अन्य विवरणों की भी सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी गई है। पते या भाग संख्या में बदलाव होने की संभावना को देखते हुए अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज जानकारी से उसका मिलान करना जरूरी है।
मतदाताओं से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना नाम, पता, भाग संख्या और मतदान केंद्र की जानकारी सुनिश्चित कर लें। इससे मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।
प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है।
- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट