गोद में बिठाकर कानों में फुसफुसाता था मंत्र, पुणे के ढोंगी बाबा स्वप्निल लांडे पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप

Pune Fraud Baba Swapnil Lande: पुणे के बिबवेवाड़ी में अंधविश्वास के नाम पर नाबालिग से यौन शोषण। आरोपी स्वप्निल लांडे पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, पुलिस जांच जारी।
Pune Fraud Baba Swapnil Lande
नाबालिग के यौन शोषण का आरोपी पुणे का ढोंगी बाबा स्वप्निल लांडे (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Pune Fraud Baba Swapnil LandeControversy: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और शैक्षणिक राजधानी पुणे से आस्था, अंधविश्वास और गुरु के नाम पर घिनौने शोषण का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुणे के बिबवेवाड़ी इलाके में खुद को 'दिव्य शक्तियों' का स्वामी बताने वाले ढोंगी बाबा स्वप्निल लांडे पर एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने और अंधविश्वास फैलाकर परिवार को ठगने का गंभीर आरोप लगा है। 

पीड़ित बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुणे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) कानून और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बाबा घटना के बाद से फरार है।

गोद में बिठाकर फुसफुसाता था मंत्र

जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, ढोंगी बाबा स्वप्निल लांडे लोगों की धार्मिक आस्था और पारिवारिक समस्याओं का फायदा उठाकर खुद को अलौकिक शक्तियों से लैस बताता था। आरोप है कि उसने पीड़ित नाबालिग बच्ची को अपनी गोद में बिठाया और उसके कानों में गुप्त मंत्र फुसफुसाते हुए कहा कि कोई भी समस्या होने पर वह सीधे उसके पास आए। 

इसके बाद उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना से डरी-सहमी बच्ची की स्थिति को देखते हुए फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों और काउंसलर्स द्वारा उसकी मानसिक काउंसलिंग कराई जा रही है।

Pune Fraud Baba Swapnil Lande
सुखबीर सिंह बादल पर हमले के बाद एकनाथ शिंदे ने लिया हालचाल, जानें कौन हैं निहंग जसपाल सिंह तेजा?

पुणे पुलिस एक्शन में, आरोपी की सरगर्मी से तलाश

घटना उजागर होने के बाद से बिबवेवाड़ी और आसपास के इलाकों में लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि इस ढोंगी बाबा ने चमत्कारों का झांसा देकर और कितने परिवारों या नाबालिगों को अपने जाल में फंसाकर उनका आर्थिक अथवा शारीरिक शोषण किया है।

अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी बाबा या तांत्रिक के बहकावे में न आएं।

Pune Fraud Baba Swapnil Lande
वर्धा में 1.57 लाख किसानों ने लिया फसल बीमा का सुरक्षा कवच, जमा किए 1 करोड़ रुपए; देखें तहसीलवार आंकड़े

सोमवार को पैर धोने का वीडियो भी चर्चा में: उमेश तागुंडे विवाद

इसी बीच, पुणे से ही एक और आध्यात्मिक गुरु उमेश अप्पा तागुंडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से अंधविश्वास का मुद्दा गरमा गया है। वीडियो में कई भक्त और शिष्य उमेश तागुंडे के पैर दूध और पानी से धोते तथा उस गंदे पानी को पीते हुए नजर आ रहे हैं।

अंधविश्वास उन्मूलन कार्यकर्ताओं द्वारा सवाल उठाए जाने पर उमेश तागुंडे ने सफाई देते हुए कहा कि वे भक्तों को ऐसा करने का कोई आदेश नहीं देते, बल्कि लोग अपनी श्रद्धा से ऐसा करते हैं। बहरहाल, इन दोनों मामलों ने महाराष्ट्र में अंधविश्वास विरोधी कड़े कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com