Pune Gas Shortage ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Pune LPG Black Marketing News: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण गैस आपूर्ति बाधित होने की अफवाहों ने बाजार में हड़कंप मचा दिया है। इसके चलते पुणे शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कृत्रिम कमी पैदा हो गई है। स्थिति का फायदा उठाते हुए जमाखोरों ने कालाबाजारी शुरू कर दी है, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की आधिकारिक कीमत लगभग 900 रुपये है, लेकिन कालाबाजारी के चलते यही सिलेंडर 2000 रुपये से 2200 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसियों में देरी से होने वाली डिलीवरी और बढ़ती किल्लत को लेकर शिकायतें दर्ज कराई हैं।
दूसरी व्यापारियों पर दोहरी मार ओर, कमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित होने से होटल, ढाबे, मेस और छोटे खाद्य स्टॉल संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। एक स्थानीय व्यापारी के अनुसार, ‘व्यवसाय बंद करने से बेहतर है कि हम महंगी दरों पर सिलेंडर खरीदें, ताकि कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे।’
कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रत्येक तहसील में एक जांच दल नियुक्त किया गया है, जबकि जिला स्तर पर दो विशेष दस्तों का गठन किया गया है। ये दल शिकायतों की पुष्टि कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेंगे।
ये भी पढ़ें :- पुणे मनपा में 13,995 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट पेश, क्या आपकी सुविधाओं पर चलेगी स्थायी समिति की कैंची?
भविष्य में आपूर्ति ठप होने के डर से लोग जरूरत न होने पर भी अतिरिक्त सिलेंडर बुक करा रहे हैं। इससे गैस एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है और कई केंद्रों के बाहर भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी अफरा-तफरी का लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्व सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर रहे है। चर्चा यह भी है कि कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी घरेलू सिलेंडरों का अवैध उपयोग कर रहे हैं।
जांच दल एजेंसियों के स्टॉक और ग्राहकों की वास्तविक मांग का मिलान कर रहे हैं। जहा भी असामान्य खपत या अवैध भंडारण पाया जाएगा, वहां छापेमारी की जाएगी। पुणे नागरिकों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक बुकिंग से बचे।