दिवाली पर पुणे में आग की घटनाओं का आंकड़ा पहुंचा 94, छह साल में सबसे ज्यादा मामले दर्ज

Fire Incidents In Pune: दिवाली पर पुणे में आग लगने की 94 घटनाएं दर्ज की गईं। यह पिछले साल के 43 मामलों से दोगुने से ज्यादा हैं। प्रिंटिंग प्रेस, गोदाम और फ्लैट भी आग की चपेट में आए।
Pune Diwali Fire Incidents 2026 Record 94 Cases In City
आग बुझाती फायर ब्रिगड की टीम(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सातारारोड की प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लगी।

  • मंगलवर पेठ का एक गोदाम आग की चपेट में आया।

  • रेंज हिल्स के एक फ्लैट में भी आग लगने की घटना हुई।

  • 2021 में आग की 21 घटनाएं दर्ज की गई थीं।

  • 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया था।

  • 2024 में 60 और 2025 में 43 घटनाएं सामने आई थीं।

94 Cases Of Fire Incidents In Pune: दिवाली के मौके पर लक्ष्मी पूजन के दौरान पुणे शहर में आग लगने की 94 घटनाएं सामने आईं। शहर के अलग-अलग इलाकों में आग की घटनाओं से दमकल विभाग की मुश्किलें बढ़ गईं। सातारारोड, मंगलवर पेठ और रेंज हिल्स समेत कई इलाकों में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं।

सातारारोड स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लग गई, जबकि मंगलवर पेठ में एक गोदाम आग की चपेट में आ गया। वहीं, रेंज हिल्स इलाके में एक फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी आग पर काबू पा लिया।

आतिशबाजी से आग लगने की आशंका

प्राथमिक जांच के अनुसार, पुणे जिले में आग लगने की कई घटनाओं के पीछे दिवाली के दौरान की गई आतिशबाजी को संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, अभी सभी घटनाओं के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अलग-अलग इलाकों में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई। इसके बावजूद आग की बढ़ती घटनाओं ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत को फिर उजागर किया है।

Pune Diwali Fire Incidents 2026 Record 94 Cases In City
दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में

छह साल में आग की घटनाओं का आंकड़ा

पुणे फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम में दर्ज आग की घटनाओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2026 में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है।

Pune Diwali Fire Incidents 2026 Record 94 Cases In City
25 साल से फरार अंडरवर्ल्ड डॉन हेमंत पुजारी मलेशिया में गिरफ्तार, इथियोपिया से गैंगस्टर आफरीदी भी भारत लाया गया

2025 में 43 घटनाओं के मुकाबले 2026 में यह संख्या बढ़कर 94 हो गई। यानी एक साल में आग की घटनाओं में दोगुने से भी ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई। दिवाली के दौरान आतिशबाजी और अग्नि सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट