

हेमंत पुजारी पर मुंबई में 24 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं।
छोटा राजन से अलग होने के बाद उसने अपना गैंग बनाया था।
पुजारी की गिरफ्तारी का आधार अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है।
गुरविंदर उर्फ आफरीदी 10 महीने से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की तलाश में था।
Malaysia Gangster Afridi Deported From Ethiopia: 25 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा अंडरवर्ल्ड डॉन हेमंत पुजारी मलेशिया में पकड़ा गया है। मृत समझा जा रहा यह अपराधी फिर से फिरौती के लिए फोन करने के बाद जांच एजेंसियों के रडार पर आया था।
खुद को मरा हुआ साबित कर चुका पुजारी पिछले कुछ महीनों से कर्नाटक और मुंबई के बिल्डरों, होटल व्यवसायियों तथा नेताओं से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांग रहा था। उसने 17 से ज्यादा लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी। इन कॉल्स के बाद हरकत में आई कर्नाटक पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ कर उसकी सटीक लोकेशन ट्रैक की।
मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने अंडरवर्ल्ड डॉन हेमंत पुजारी के मलेशियाई पुलिस की हिरासत में होने की पुष्टि की है। इस खबर के सामने आने के बाद मुंबई और कर्नाटक की जांच एजेंसियों के बीच हलचल तेज हो गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुजारी को मलेशिया में किसी स्थानीय आपराधिक मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है या फिर भारत की ओर से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में संबंधित एजेंसियों की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
वर्ष 2000 में बैंकॉक में छोटा राजन पर हुए हमले के बाद पुजारी उससे अलग हो गया और अपना खुद का गैंग बना लिया। मुंबई शहर में 24 से ज्यादा गंभीर मामलों में नामजद पुजारी 25 साल पहले खार से जमानत मिलने के बाद फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भाग गया था।
पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से वांछित गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ आफरीदी को 10 महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय तलाश के बाद इथियोपिया से निर्वासित कराकर भारत लाने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को कहा कि उसे 7-8 नवंबर की दरमियानी रात दिल्ली हवाई अड्डे पर राज्य पुलिस ने हिरासत में लिया था और उसे पंजाब लाया जा रहा है।