पुणे दही हांडी में अश्लील डान्स करना पड़ा महंगा! गौतमी, राधा पाटील और निशा मुंबईकर समेत 8 पर मामला दर्ज

Pune Dahi Handi Controversy: पुणे और ठाणे में दही हांडी के दौरान अश्लील डांस पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई। डांसर गौतमी पाटिल, राधा पाटील और निशा मुंबईकर समेत 8 नृत्यांगनाओं और आयोजकों पर FIR दर्ज।
pune dahi handi obscene dance case gautami patil radha patil fir
गौतमी पाटिल, राधा पाटील और निशा मुंबईकर(सोर्स: एआई फोटो)
Published on
Updated on

Pune Dahi Handi Obscene Dance Case: हाल ही में संपन्न हुए दही हांडी उत्सव के दौरान मुंबई, पुणे और ठाणे में अश्लील और द्विअर्थी गानों पर डान्सर्स के थिरकने का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। धार्मिक पर्वों में अश्लीलता परोसने को लेकर राज्य भर में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।

पुणे के सहकारनगर पुलिस स्टेशन में दही हांडी उत्सव के दौरान अश्लील गानों पर नृत्य करने के आरोप में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रसिद्ध नृत्यांगना राधा पाटील पर बिबवेवाडी पुलिस स्टेशन में पहले ही मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद अब महाराष्ट्र की चर्चित नृत्यांगना निशा मुंबईकर और शुभांगी थोरात सहित 8 नृत्यांगनाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक दही हांडी कार्यक्रमों के दौरान अत्यंत अश्लील और डबल मीनिंग गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया था।

दही हांडी में ऐसे डांस का जिम्मेदार कौन?

धार्मिक त्यौहारों के मंच पर ऐसी अश्लीलता फैलाने का जिम्मेदार आखिर कौन है, डांस प्रस्तुत करने वाली कलाकार या उन्हें बुलाकर मंच देने वाले आयोजक?

पुणे पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल कलाकारों पर ही नहीं, बल्कि अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले आयोजकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सहकारनगर पुलिस ने नियमों और शर्तों के उल्लंघन के मामले में अष्टविनायक मित्र मंडल और रिस्की बॉईज ग्रुप के अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सेंसर बोर्ड की आवश्यक अनुमति और पुलिस प्रशासन की विशेष मंजूरी के बिना ही ये नियम-विरुद्ध कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

pune dahi handi obscene dance case gautami patil radha patil fir
ISKCON के गोविंदास रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड! जुहू समेत 3 ठिकानों पर चला तुकाराम मुंढे का डंडा

राधा पाटील का तीखा सवाल

अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और हो रही आलोचनाओं पर नृत्यांगना राधा पाटील ने तीखा एतराज जताया है। उन्होंने सवाल उठाया कि लावणी या किसी भी डांस फॉर्म को पेश करते समय महिलाओं को कमर हिलानी ही पड़ती है, तो इसमें अश्लीलता कहां से आ गई।

राधा पाटील ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक प्रदर्शन के दौरान साड़ी पहनने पर कमर या ब्लाउज दिखना एक सामान्य बात है। उन्होंने आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्होंने कभी कोई अश्लील हावभाव या हरकत की हो, तो उसका वीडियो दिखाया जाए।

इसके साथ ही, उन्होंने गौतमी पाटील का नाम लिए बिना तंज कसा कि क्या सिर्फ पाटील सरनेम होने की वजह से उन्हें टारगेट किया जा रहा है और क्या एक पाटील के गलत करने से दूसरी पाटील भी गलत हो जाएगी।

pune dahi handi obscene dance case gautami patil radha patil fir
संजय राउत ने किया अमृता फडणवीस के बयान का स्वागत! बोले- CM फडणवीस और उनके समर्थकों को भी दें सलाह

गौतमी पाटील पर भी ठाणे में मामला दर्ज

पुणे के बाद ठाणे में भी दही हांडी के दौरान चर्चित नृत्यांगना गौतमी पाटील की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठाणे महानगरपालिका की भाजपा नगरसेविका मृणाल पेंडसे ने नौपाडा पुलिस स्टेशन में गौतमी पाटील और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

नगरसेविका ने पुलिस को एक वीडियो सौंपा है, जिसमें गौतमी पाटील भीड़ से बात करते हुए कह रही हैं, आप लोग मेरे डार्लिंग हो... यहां मैं किसी को भाई-भाई नहीं मानती... एक फ्लाइंग किस देती हूं, चलेगा क्या? नगरसेविका का आरोप है कि ऐसे अश्लील संवादों और इशारों से सामाजिक जीवन में विकृति बढ़ रही है। वहीं, हिंदूवादी नेता संभाजी भिड़े ने भी दही हांडी में महिलाओं से ऐसे डांसरों को नचवाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आयोजकों पर तीखा हमला बोला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com