पुणे: CBI अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 10.74 करोड़ की ठगी, सोलापुर से साइबर ठग गिरफ्तार
Pune Cyber Fraud: पुणे में साइबर पुलिस ने सोलापुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को CBI अधिकारी बताकर एक सीनियर सिटिजन से डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर 10.74 करोड़ रुपये की ठगी की थी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Solapur cyber crime (सोर्सः सोशल मीडिया)
Solapur Crime News: पुलिस ने सोलापुर से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद कोकेंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का अधिकारी बताकर एक सीनियर सिटिजन से 10.74 करोड़ रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमर शिवाजी अत्तारगी (निवासी मोदीखाना, सोलापुर) के रूप में हुई है। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने हर्षद सुभाष धनतोले और समर्थ सुरेश देशमुख (दोनों कर्वेनगर निवासी) को भी गिरफ्तार किया था।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर सीनियर सिटिजन को फोन किया और दावा किया कि उनके बैंक खाते का इस्तेमाल ब्लैक मनी के लेन-देन में हो रहा है। आरोपियों ने उन्हें डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया। डरे हुए सीनियर सिटिजन ने आरोपियों के बताए बैंक खातों में 10 करोड़ 74 लाख रुपये जमा कर दिए।
शिवाजीनगर साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
बाद में जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुणे पुलिस के शिवाजीनगर साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि 30 जनवरी को ट्रांसफर की गई रकम में से 75 लाख रुपये एक बैंक खाते में जमा किए गए थे। सांगवी के एक युवक से पूछताछ में सामने आया कि इस मामले में सोलापुर निवासी अमर अत्तारगी भी शामिल है। आरोपी ने यह रकम एक बैंक खाते में जमा की थी और बाद में चेक के जरिए पैसे निकाले गए।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
पुणे PMC की बैठक में राम मंदिर कथित चोरी मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव बहुमत से खारिज
पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र में बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में 4°C
ये भी पढ़े: विद्या के मंदिर में खूनी तांडव, शादी से इनकार करने पर पुणे के कॉलेज में छात्रा पर कोयते से जानलेवा हमला
ने अत्तारगी की तलाश शुरू
खाते की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अत्तारगी की तलाश शुरू की और उसे सोलापुर से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई साइबर और आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विवेक मसाल के मार्गदर्शन में की गई। ऑपरेशन में साइबर पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक स्वप्नाली शिंदे, पुलिस निरीक्षक संगीता देवकटे, उपनिरीक्षकअजीत बड़े और पुलिस कर्मी साल्वे, भोसले व राठौड़ शामिल थे।
