रील का भूत पड़ा भारी, चाकण में 4 SUV से सड़क पर स्टंटबाजी, ड्रोन से वीडियो बना रहे 4 युवकों पर पुलिस का शिकंजा

Pune Chakan Fortuner Reel Incident: पुणे के चाकण MIDC में 4 SUV से समानांतर गाड़ियां चलाकर हाईवे ब्लॉक करने और ड्रोन से रील शूट करने वाले युवकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
4 People Booked For Fortuner Reel In Chakan
सोशल मीडिया रील के लिए हाईवे को किया ब्लॉक( सोर्स:सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

4 People Booked For Fortuner Reel In Chakan: पुणे के चाकण MIDC में सोशल मीडिया रील बनाने के लिए कथित तौर पर हाईवे को ब्लॉक करने का मामला सामने आया है।

संत तुकाराम चौक-मिंडेवाड़ी रोड पर चार SUV को समानांतर चलाकर सड़क पर बाधा पैदा करने और कैमरे-ड्रोन से वीडियो शूट करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिच हाईवे जाम कर स्टंट को कैमरे और ड्रोन से किया शूट

कुछ सेकंड की रील के लिए पूरा हाईवे रोकने का मामला पुणे के चाकण से सामने आया है। फॉर्च्यूनर समेत चार SUV को कथित तौर पर सड़क पर इस तरह दौड़ाया गया कि दूसरे वाहनों के लिए रास्ता बाधित हो गया। इतना ही नहीं, इस पूरे स्टंट को कैमरे और ड्रोन से शूट किए जाने की बात सामने आई है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब भारी जुर्माने और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।

4 People Booked For Fortuner Reel In Chakan
भिवंडी में आतकोली में अवैध पत्थर खनन से ₹12 हजार करोड़ की रॉयल्टी चोरी, एनसीपी ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग

रील बनाने के लिए हाईवे किया जाम

पुणे के चाकण MIDC इलाके में सोशल मीडिया रील बनाने के लिए कथित तौर पर व्यस्त हाईवे पर यातायात बाधित करने का मामला सामने आया है। संत तुकाराम चौक-मिंडेवाड़ी रोड पर चार SUV को खतरनाक तरीके से एक साथ समानांतर चलाने और वीडियो शूट करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर समेत अन्य SUV का इस्तेमाल सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए किया गया। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहनों के आवागमन में बाधा पैदा हुई। कथित तौर पर कैमरों और ड्रोन कैमरे की मदद से रील और वीडियो शूट किए गए।

रील के लिए हाईवे पर स्टंट?

हाईवे स्टंट वायरल वीडियो से सामने आए घटनाक्रम में एक फॉर्च्यूनर को सड़क पर इस तरह खड़ा किए जाने का आरोप है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इसके बाद अन्य SUV को उसके आसपास समानांतर चलाए जाने की बात सामने आई है।

व्यस्त हाईवे पर इस तरह वाहनों को रोकना या समानांतर चलाना दूसरे वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। अचानक रास्ता बाधित होने की स्थिति में तेज रफ्तार वाहनों के साथ दुर्घटना का जोखिम भी बढ़ जाता है।

4 People Booked For Fortuner Reel In Chakan
अमरावती में आदमखोर बाघिन का खौफ खत्म, पकड़े जाने के बाद हुई मौत, 3 लोगों की ले चुकी थी जान

पुलिस ने दर्ज किया केस

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपियों को जुर्माने और नोटिस समेत संबंधित कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

रीलबाजी का बढ़ता खतरा

सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट या खतरनाक ड्राइविंग के मामले लगातार चिंता का विषय बन रहे हैं। हाईवे पर कुछ मिनट के वीडियो के लिए यातायात रोकना न केवल नियमों का उल्लंघन हो सकता है, बल्कि दूसरे लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकता है।

चाकण की इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि सोशल मीडिया कंटेंट के लिए सार्वजनिक सड़कों के इस्तेमाल पर किस तरह प्रभावी रोक लगाई जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com