पुणे के येरवडा में हुए हादसे के मामले में 4 लोग गिरफ्तार
- Written By: प्रभाकर दुबे
पुणे: निर्माणाधीन इमारत (Under Construction Building) की बेसमेंट (Basement) में काम कर रहे मजदूरों (Laborers) पर सेंट्रिंग के लिए लगाई गई लोहे की बड़ी और वजनी जाली गिरने से हुए हादसे ने वहां काम कर रहे पांच मजदूरों की जान (Death) ले ली। पुणे-अहमदनगर रोड़ (Pune-Ahmednagar Road) पर शास्त्री नगर (Shastri Nagar) चौक में गुरुवार की देर रात हुए इस हादसे में अन्य 5 मजदूर घायल हुए है। इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शोक जताया है। वहीं, पुणे पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी, कॉन्ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।
इस हादसे में मरनेवाले मजदूरों की पहचान सोहेल मोहम्मद (22), मोहम्मद समीर (30), मोबिद आलम (40), मजरूम हुसेन (35) और तकाजी आलम (42) के रूप में की गई है। हादसे में मोहम्मद आलम, मोहम्मद फईम, मोहम्मद रफीक आलम और मोहम्मद साहिल आदि मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं मोहम्मद नाहीद मोहम्मद मास्टर (21) नामक मजदूर चोटिल हुआ है। येरवडा पुलिस थाने में इस हादसे को लेकर ब्लु पास बिजनेस पार्क कन्स्ट्रक्शन साईट के स्वामित्व वाली अनंता कंपनी, कॉन्ट्रैक्टर अहु वालिया, मोहन अवलकर और इस कंस्ट्रक्शन से जुड़े अन्य पदाधिकारी, अधिकारी, सुपरवाइजर, लेबर सुपरवाइजर समेत अन्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 336, 337 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब इस मामले में सीनियर सिटी सुपरवाइजर इमतियाज अबुल बरकात अन्सारी, लेबर कॉन्ट्रैक्टर सुपरवाइजर मोहम्मद आलम, प्रोजेक्ट मैनेजर असिस्टंट विजय धाकतोडे और प्रोजेक्ट मैनेजर मजीत खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के धनानगर गली में जर्जर इमारत गिरी, PMC फायर ब्रिगेड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित निकाले गए लोग
पेड़ों को अंधाधुंध काटने की मिल रही है सजा! बारिश की तबाही पर सुप्रिया सुले का महायुति सरकार पर बड़ा हमला
केतन अग्रवाल मर्डर केस: डिलीट की गई चैट से खुला ‘कोड वर्ड’ का राज, सिया-चेतन के बीच बातचीत का खुलासा
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को किया अश्लील इशारा, यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
बेसमेंट में काम कर रहे थे मजदूर
पुणे महानगरपालिका के दमकल विभाग और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, येरवडा क्षेत्र के पुणे- अहमदनगर रोड पर शास्त्री नगर चौक परिसर में वाडिया की जमीन पर वरदे हाईट्स के पास ब्लु ग्रास बिजनेस पार्क नामक इमारत का निर्माण कार्य शुरू है। फिलहाल यहां बेसमेंट पर स्लैब डालने का काम शुरू है। बेसमेंट पर स्लैब डालने के काम के दौरान स्लैब डालने के लिए लोहे की बड़ी जाली लगाई जा रही थी। यह जाली 16 एमएम की थी। हादसे वाली रात साढ़े 11 बजे के करीब स्लैब का काम करते वक्त लोहे की बड़ी जाली बेसमेंट में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। इसके गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि उसे सुनकर हर कोई सिहर उठा। वहां काम कर रहे 10 से 12 मजदूर इस जाली के तले दब गए। इसमें से पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि अन्य पांच घायल हो गए। इनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं।
जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन
हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 5- 5 लाख रुपए के वित्तीय सहायता की घोषणा की है। साथ ही प्रशासन को हादसे की सूक्ष्मता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। पुणे महानगरपालिका प्रशासन ने तत्काल इस कंस्ट्रक्शन कंपनी को ‘स्टॉप वर्क’ की नोटिस जारी कर दी। साथ ही हादसे की तकनीकी वजहें जानने के लिए 10 सदस्यीय जांच और शोधन समिति भी गठित कर दी है।
