पुणे में आधी रात फायरिंग; सोसायटी में घुसकर चलाईं गोलियां, 3 देसी कट्टे और कारतूस के साथ 5 अरेस्ट

Pune Ambegaon Firing Case: पुणे के आंबेगांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से 3 देसी पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद हुए।
Pune Ambegaon Firing Case Five Accused Arrested
जानलेवा हमले के आरोप में 5 गिरफ्तार(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Five Accused Arrested With Pistols: पुरानी रंजिश को लेकर सोसायटी में घुसकर एक युवक पर फायरिंग कर फरार हुए पांच आरोपियों को आंबेगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तीन देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जांभुलवाड़ी क्षेत्र में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवदत्त उर्फ सोन्या हरिकाका कोंढरे (23), श्रेयश रूपेश काटे (23), सूरज सुभाष डिंबले (23), अतिष उमेश मोरे (28) और ऋत्विक उर्फ दगडू पांडुरंग बेलदरे (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे आंबेगांव बुद्रुक के भेंडी चौक स्थित हरनाई कॉम्प्लेक्स में फायरिंग हुई थी।

पार्किंग से घर जाते समय युवक पर बरसाईं गोलियां

शिकायतकर्ता का बेटा वाहन पार्क करने के बाद सीढ़ियों से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी सोसायटी परिसर में घुस आए। आरोपियों ने युवक को रोककर उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से देसी पिस्तौल निकाल ली।

इसके बाद उसकी ओर दो गोलियां चलाई गईं। अचानक हुई फायरिंग से सोसायटी परिसर में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपने साथ हथियार लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद आंबेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

Pune Ambegaon Firing Case Five Accused Arrested
बप्पा की भक्ति, सुरक्षा की तैयारी; गणेशोत्सव के लिए ठाणे पुलिस अलर्ट, 1.65 लाख घरों में स्थापना

गोपनीय सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल, पांचों आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद आंबेगांव पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुणे जिले में पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और पांचों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें तीन देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने सभी हथियार और कारतूस जब्त कर लिए हैं। फायरिंग की घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।