दीपावली यात्रा सीजन में Pune Airport पर विशेष इंतजाम, बढ़ाई गई सुरक्षा और स्टाफ
दीपावली का त्योहार पास आते ही लोग अपने घर की ओर लौटने की तैयारी में रहेगें। जिस कारण एयरपोर्ट पर भारी भीड़ के आसार के कारण Pune Airport Authority ने इससे निपटने की तैयारी कर ली है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे एयरपोर्ट (सौजन्य-एक्स, कंसेप्ट फोटो)
Pune News In Hindi: दीपावली पर हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुणे एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष उपाय किए हैं। अतिरिक्त विमानों के आने और जाने के समय में अतिरिक्त स्टाफ बढ़ाया गया है और सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षा जांच को तेजी से पूरा करने की योजना बनाई गई है।
दीपावली आते ही 15 अक्टूबर के बाद से रेलवे, एसटी और हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। पुणे में शिक्षा, नौकरी और व्यवसाय के लिए रहने वाले कई नागरिक त्योहारों के दौरान अपने गांव का सफर करते हैं। इस भीड़ को सुचारू रूप से प्रबंधित करने के लिए हवाई अड्डा प्रशासन ने तैयारी की है।
इसमें इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम का प्रभावी उपयोग, कतार प्रबंधन, एक्स-रे मशीनों का अधिकतम उपयोग और अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति पर जोर दिया गया है। एयरलाइंस के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रियों को बेहतर सेवा देने के प्रयास जारी हैं। बाहरी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। हवाई अड्डा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा के समय से कम से कम तीन घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मुंढवा जमीन घोटाला: शीतल तेजवानी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
खरीफ सीजन से पहले किसानों पर महंगाई की मार, खाद-बीज और कीटनाशकों के दामों में भारी बढ़ोतरी
मीरा-भाईंदर में अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई, आरक्षित भूखंड से हटाए गए दो दशक पुराने निर्माण
ये भी पढ़ें :- Pune MNC का बड़ा ऐलान, पुणे को बनाया जाएगा भारत की साइकिल राजधानी
एरोमॉल प्रशासन की तैयारी
यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए एरोमॉल प्रशासन ने भी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए योजना बनाई है। इसके लिए मानव संसाधन और टैब ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाई गई है और टर्मिनल पर यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए दो कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। कैब चालक कंपनियों के साथ बैठक करके ट्रैफिक की योजना बनाने के निर्देश दिए गए है। एरोमॉल के उपाध्यक्ष युवराज सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है।
