Pune MNC का बड़ा ऐलान, पुणे को बनाया जाएगा भारत की साइकिल राजधानी

Pune में साइकलिंग का ट्रेंड काफी तेजी से फैलता जा रहा है। जिसके कारण पूरे शहर में 75 किमी तक साइकलिंग रुट का निर्माण किया जा रहा है। पुणे को साइकलिंग कैपिटल बनाने की तैयारी की जा रही है।
Pune में साइकलिंग का ट्रेंड काफी तेजी से फैलता जा रहा है। जिसके कारण पूरे शहर में 75 किमी तक साइकलिंग रुट का निर्माण किया जा रहा है, ताकि हर उम्र के व्यक्ति सुविधा के साथ साइकलिंग का आनंद ले सकें। पुणे को साइकलिंग कैपिटल बनाने की तैयारी की जा रही है।
भारत की साइकिल राजधानी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune News In Hindi: पुणे अपनी समृद्ध साइकिल संस्कृति के लिए जाना जाता है। अब समय आ गया है कि हम इस परंपरा को फिर से आगे बढ़ाएं और पुणे को भारत की साइकिल राजधानी बनाएं।

हमारा उद्देश्य पूरे शहर में लगभग 75 किमी के साइकिल मार्ग का जाल बिछाना है ताकि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के साइकिल सवार सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकें। यह भावना मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने व्यक्त किए है।

देश की साइकिल राजधानी बनेगा पुणे

नवल किशोर राम हिंद आयन शनिवारवाड़ा से सिंहगढ़ बाइक और हाइक के इस अभियान में भाग लेने वाले साइकिल सवारों को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में टेरिटोरियल आर्मी, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, भारतीय वायुसेना, पुणे मनपा साइकिल क्लब और आम नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया।

उन्होंने कहा कि "साइकलिंग एक पर्यावरणीय रूप से अनुकूल और स्वास्थ्यवर्धक परिवहन साधन है। इसलिए साइकिल सवारों के लिए उचित बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करना आवश्यक है। इस उद्देश्य से मनपा 'पुणे ग्रैंड चैलेंज टूर' के लिए 75 किमी साइकिल मार्ग तैयार कर रही है।

यह कार्यक्रम जनवरी 2026 में होगा। हमें विश्वास है कि इस अभियान के जरिए पुणे जल्द ही देश की साइकिल राजधानी के रूप में पहचाना जाएगा। इमारत परमिट विभाग में सहायक अभियंता उमाकांत दिग्गीकर ने कहा कि भारतीय टेरिटोरियल आमी, वायु सेना और बीएसएफ के जवानों के साथ साइकिल चलाने का सम्मान मिला। पुणे मनपा के उत्कृष्ट आयोजन और मेडिकल सहायता के कारण यह यात्रा बेहद सुखद रही। हम भविष्य के हिंद आयन आयोजनों में जरूर भाग लेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com