पिंपरी में फिल्मी स्टाइल किडनैपिंग का पर्दाफाश, ‘यूपी पुलिस’ बनकर व्यापारी का अपहरण

Pimpri Chinchwad के रहाटणी में चार आरोपियों ने खुद को यूपी पुलिस बताकर एक व्यापारी का अपहरण कर लिया और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने 100 किमी पीछा कर संगमनेर के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Kidnapping
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Pimpri Kidnapping Case: पिंपरी-चिंचवड़ के रहाटणी इलाके में एक सनसनीखेज अपहरण मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चार अपराधियों ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का अधिकारी बताकर व्यापारी सुरेशकुमार बाबूमल जायसवाली का उनके घर के पास से अपहरण कर लिया।

आरोपियों ने व्यापारी को जबरन एक कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। कुछ समय बाद उन्होंने जैसवानी के भाई को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। अपहरणकर्ताओं ने धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो व्यापारी की हत्या कर दी जाएगी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पिंपरी चिंचवड पुलिस की क्राइम ब्रांच की कई टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल टावर लोकेशन और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया।

100 किलोमीटर पीछा कर पकड़े आरोपी

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नासिक की दिशा में भाग रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीमों ने लगभग 100 किलोमीटर तक उनका पीछा किया और संगमनेर के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

व्यापारी को सुरक्षित बचाया

पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए अपहृत व्यापारी को सुरक्षित छुड़ा लिया। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com