Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में नहीं रुक रहा हिट एंड रन का सिलसिला, नशे में धुत ड्राइवर ने दो लोगों को मारी टक्कर, मामला दर्ज

शहर के पिंपरी चिंचवाड़ में नशे में धुत एक व्यक्ति ने एसयूवी से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार को पिंपल गुरव इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि घायल हुए लोगों में से एक की हालत गंभीर है।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 10, 2024 | 09:22 AM

नशे में धुत ड्राइवर ने दो लोगों को मारी टक्कर (फोटो-वीडियो स्क्रीनग्रैब)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: पुणे में हिट एंड रन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले  रहा है। परी चिंचवाड़ कस्बे में नशे में धुत एक व्यक्ति ने एसयूवी से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल हुए लोगों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने घटना के एक दिन बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शहर के पिंपरी चिंचवाड़ में नशे में धुत एक व्यक्ति ने एसयूवी से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार को पिंपल गुरव इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि घायल हुए लोगों में से एक की हालत गंभीर है। नशे में गाड़ी चलाने वाले दत्तू लोखंडे (39) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:- पोर्श दुर्घटना: नाबालिग के दो दोस्तों के ब्लड सैंपल से भी की गई छेड़छाड़

सम्बंधित ख़बरें

PCMC आर्थिक संकट में, खजाना खाली होने की कगार; स्थायी समिति अध्यक्ष नियुक्ति पर सत्ताधारी दल में असमंजस

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस का ‘सुपरफास्ट’ रिस्पॉन्स, डायल 112 से महज 6 मिनट में पहुंच रही मदद, अपराधियों में खौफ

Pimpri Chinchwad चुनाव से पहले जगताप परिवार में विवाद भड़का, भाभी ने देवर पर लगाया नमकहरामी का आरोप

ट्रैफिक में फंस गया विकास, दलबदल से किसका उद्धार? पिंपरी-चिंचवड मनपा में प्रभाग 26 बना सबसे हॉट सीट

हादसे का वीडियो वायरल

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि दुर्घटना के बाद भी वह गाड़ी चलाता रहा, जबकि मोटरसाइकिल एसयूवी के नीचे फंसी हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहे मनकेश चिंगनूर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामले की जांच जारी

पुलिस अधिकारी से पुछा गया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचने के बावजूद तुरंत मामला क्यों नहीं दर्ज किया। जिस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत में पीछे बैठे व्यक्ति (जिसे मामूली चोटें आई थीं) ने शिकायत दर्ज नहीं कराने का फैसला किया था, क्योंकि आरोपी का परिवार इलाज का खर्च उठाने के लिए तैयार था, लेकिन बाद में उसने अपना मन बदल लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:- पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट: पुलिस ने 900 से अधिक पन्नों की चार्जशीट की दाखिल

हादसे में दो की मौत

जानकारी के लिए बता दें कि पुणे के कल्याणा नगर में पिछले महिने (19 मई) रात सव्वा तीन बजे पोर्श कार चला रहे नाबालिग ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मध्य प्रदेश के रहनेवाले आईटी इंजीनियर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग नशे में धुत था।

Pune accident drunk suv driver hits two motorcyclists case registered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2024 | 09:22 AM

Topics:  

  • Pimpri Chinchwad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.